Lucknow News : दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन का लखनऊ में असर, कलक्ट्रेट पहुंचे किसान

दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन का लखनऊ में असर, कलक्ट्रेट पहुंचे किसान
UPT | भाकियू के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा

Feb 21, 2024 17:59

किसान आंदोलन का असर राजधानी लखनऊ में दिखा। आसपास जिलों से यहां आए किसान बुधवार को  अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर नारेबाज़ी करने लगे। 

Feb 21, 2024 17:59

Short Highlights
  • भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से बात की
  • बोले-हमारे भाई दिल्ली में डटे हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि इसका असर लखनऊ में भी दिखे 
Lucknow News : दिल्ली के शंभू बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर पुलिस के सामने डटा हुआ है। बॉर्डर से किसान बुधवार को दिल्ली कूच करने की कवायद में है। वहीं इसका असर अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दिखने लगा है। 

 आंदोलन का असर लखनऊ में भी दिखे : आलोक वर्मा
बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित कलेक्ट्रेट पर कई किसान पहुंच गए। कई जिलों से आए नाराज़ किसान MSP को फुल गारंटी के साथ लागू करने की मांग कर रहे हैं। लखनऊ के आसपास जिलों से आए किसान अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर नारेबाज़ी करने लगे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से बात करते हुए कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है तो लखनऊ प्रदेश की। ऐसे में हमारे भाई जब वहां डटे हुए हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि इसका असर लखनऊ में भी दिखे। 

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने को एकत्रित हुए
केंद्र सरकार से नाराज़ किसान बुधवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जो वादा करती है वो पूरा नहीं करती। राहुल गांधी के वादे पर बोलते हुए आलोक वर्मा ने कहा कि वह राजनीतिक शख्सियत हैं। वो अपनी राजनीति कर रहे होंगे लेकिन किसान को MSP की फुल गारंटी चाहिए। किसानों के प्रदर्शन हो देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल लगा दिया गया। नाराज़ किसानों का ज्ञापन लेकर उन्हें प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग आगे पहुंचाई जायेगी।

Also Read

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, आंदोलन की तैयारी

8 Jul 2024 01:25 PM

लखनऊ यूपी में डिजिटल अटेंडेंस का पहले दिन से विरोध शुरू, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, आंदोलन की तैयारी

घोसी से लोकसभा सांसद राजीव राय ने इस निर्णय को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री जी आपके अधिकारी मोटे कमीशन के लिए अनावश्यक सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप को सैकड़ों करोड़ में खरीद कर बेसिक शिक्षा परिषद और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। और पढ़ें