फटाफट-खटाखट, सटासट पूरी तरह फ्लॉप : ब्रजेश पाठक बोले- उपचुनाव और 2027 में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा

ब्रजेश पाठक बोले- उपचुनाव और 2027 में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा
UPT | ब्रजेश पाठक ने भाजपा पर साधा निशाना।

Oct 28, 2024 14:38

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा वातानुकूलित कमरे में बैठकर केवल खोखले वादे करके लोगों गुमराह करने का असफल प्रयास करती रही है। फटाफट, सटासट, खटाखट, पूरी तरह फ्लॉप हो गया है।

Oct 28, 2024 14:38

Lucknow News : लखनऊ में पुलिस हिरासत में कारोबारी मोहित पांडेय (30 साल) की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस मामले में विपक्ष लगातर भाजपा पर हमलावर है। वहीं सत्ता पक्ष से यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए दोषियों के सख्त सजा दिलाए जाने की बात कही है। इसके साथ ही उपुचनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा है। 

दोषियों को दिलाई जाएगी कड़ी सजा
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत में कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। घटना की उच्च स्तरीय जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। लापरवाह पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच भी की जा रही है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस को एडवाइजरी जारी की गई है, अगर ऐसी घटना की पुर्नवृत्ति हुई, तो दोषियों को एक अपराधी की तरह सजा दिलाई जाएगी। भाजपा की प्रतिबद्धता प्रदेश की जनता के साथ है।



जनता ससमझ चुकी है सपा की चाल 
ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा वातानुकूलित कमरे में बैठकर केवल खोखले वादे करके लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास करती रही है। उनका इशारा सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इनकी चाल प्रदेश जनता समझ गई है। फटाफट, सटासट, खटाखट पूरी तरह फ्लॉप हो गया है। भाजपा गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर जन-जन के बीच में है। प्रदेश सरकार के विकास कार्य और कानून व्यवस्था को लेकर जनता का भरोसा भाजपा के  साथ है। उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर जीतने के साथ 2027 में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ फिर सत्ता में आएगी। 

हर एक कार्यकर्ता को आगे बढ़ा रही भाजपा
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक यूपी में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कहा कि सभी लोग विचार विमर्श करके संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठनात्मक चुनाव में काम कर रही है। उन्होंने कह कि भाजपा देश में इकलौती ऐसी पार्टी है, जो लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत ऊपर से लेकर नीचे तक चुनाव के रास्ते से एक-एक कार्यकर्ता को समायोजित करके आगे बढ़ने का काम कर रही है। बाकी पार्टियां ऐसी लोकतांत्रिक प्रणाली अपनाती नहीं दिखेंगी। 

Also Read

अम्बेडकर विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को मिला शोध अनुदान, धुआं रहित तंबाकू से मौखिक स्वास्थ्य पर प्रभाव का करेंगे अध्ययन

28 Oct 2024 04:44 PM

लखनऊ Lucknow News : अम्बेडकर विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को मिला शोध अनुदान, धुआं रहित तंबाकू से मौखिक स्वास्थ्य पर प्रभाव का करेंगे अध्ययन

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सूक्ष्मजीव विशेषज्ञ डॉ. दिग्विजय वर्मा और सूक्ष्मजीव अनुसंधान में रूचि रखने वाले कम्प्यूटेशनल बायोलॉजिस्ट डॉ. यूसुफ अख्तर को केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से प्रतिष्ठित कोर रिसर्च ग्रांट मिला है। और पढ़ें