उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में देश के 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया तथा...
Independence Day : धूमधाम से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम
Aug 15, 2024 20:57
Aug 15, 2024 20:57
स्कूलों में मूलभूत व्यवस्थाएं बेहतर हुई
हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि हम सभी को अमर सेनानियों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए तथा अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश साथ में ही स्वतंत्र हुए कई देशों से आगे है। खाद्यान्न के मामले में देश आत्मनिर्भर बन चुका है। शिक्षा की स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है। मिशन कायाकल्प की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों में मूलभूत व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं।
कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा भी की। जिलाधिकारी ने प्रत्येक विकास विकास खण्ड से एक स्वच्छाग्रही को उत्कृष्ट दायित्वों के निर्वहन के लिए सम्मानित किया। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी जिला सूचना अधिकारी संतोष सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read
19 Sep 2024 02:33 PM
प्रदेश में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए फिर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान एक से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अलावा 11 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश में दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। और पढ़ें