Hardoi News : भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ श्री गणेश

भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ श्री गणेश
UPT | कथा शुरू होने से पहले कलश यात्रा

Sep 25, 2024 17:33

प्रथम दिन की कथा में व्यास श्री कवि चंद्र दास जी ने कहा कि डीजे पर आमतौर पर फूहड़ गीत ही बजते हैं। किंतु आज शोभायात्रा में लाखों लोगों के कानों में भगवान के परम पवित्र नामों की ध्वनि पड़ी है, कीट- पतंग, पेड़ पौधों जैसे बेचारे करोड़ों बेज़ुबान जीवों का भी इससे कल्याण हुआ है।

Sep 25, 2024 17:33

Short Highlights
  • कथा शुरू होने से पहले निकाली गई 108 कलश शोभा यात्रा 
  • नगर के मुख्य मार्गों से होकर में गुजरी भव्य कलश यात्रा
  • श्रीधाम वृन्दावन से पधारे कथाव्यास श्री कविचंद्र दास जी सुंदर बग्गी सुनाएंगे कथा 
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में बुधवार को भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश हुआ। यात्रा में 108 कलश अपने शीश पर रख कर माताएं चल रही थीं और उनके साथ राधे राधे की ध्वजा लिए तमाम भक्त चल रहे थे। श्रीधाम वृन्दावन से पधारे कथाव्यास श्री कविचंद्र दास जी सुंदर बग्गी में विराजमान थे और डीजे पर उनकी गाई हुई मधुरतम हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र की धुनें बज रही थीं। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर में गुजरी ।

श्रीमद्भागवत पुराण का दूसरा नाम भागवत पुराण
प्रथम दिन की कथा में व्यास श्री कवि चंद्र दास जी ने कहा कि डीजे पर आमतौर पर फूहड़ गीत ही बजते हैं। किंतु आज शोभायात्रा में लाखों लोगों के कानों में भगवान के परम पवित्र नामों की ध्वनि पड़ी है, कीट पतंग पेड़ पौधों जैसे बेचारे करोड़ों बेज़ुबान जीवों का भी इससे कल्याण हुआ है। श्रीमद्भागवत पुराण का दूसरा नाम भागवत पुराण है, क्योंकि इसमें पग-पग पर और अंतिम श्लोक में भी भगवन्नाम की महिमा बताई गई है। श्रीमद्भागवत की कथा जगत का सबसे बड़ा अनुष्ठान है। इससे धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष के अलावा भगवान का प्रेम भी प्राप्त होता है। हरदोई के नुमाइश ग्राउंड में चल रही इस कथा का आयोजन श्री गोविंद राधे समिति द्वारा हो रहा है। 

यह लोग रहे शामिल 
इस कार्यक्रम में प्रमुख सदस्य अमित गुप्ता,अनुराग दीक्षित,प्रभाकर अग्निहोत्री,अरविंद अवस्थी,राहुल शुक्ला,राजू,आलोक आदि शामिल रहे हैं कथा का समय दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक है।

Also Read

नगर निगम ने खाली करायी 50 करोड़ की सरकारी जमीन

25 Sep 2024 10:21 PM

लखनऊ Lucknow News : नगर निगम ने खाली करायी 50 करोड़ की सरकारी जमीन

नगर निगम ने बुधवार को हरिहरपुर गांव में अवैध अतिक्रमण को समाप्त करते हुए लगभग 50 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को मुक्त कराया। और पढ़ें