Independence Day : आबकारी मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

आबकारी मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
UPT | कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए

Aug 15, 2024 18:36

उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुरूवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान समारोह में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने...

Aug 15, 2024 18:36

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुरूवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान समारोह में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शिरकत की। गांधी भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में मंत्री नितिन अग्रवाल ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानी हमें याद रखनी है 
नितिन अग्रवाल ने कहा कि दो सौ वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी दिलाई थी। हम सभी लोगों को उन वीर जवानों की कुर्बानी को याद रखते हुए देश की आजादी बनाए रखना है। उन्होंने वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज भी हमारे वीर जवान देश एवं देशवासियों की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर रात-दिन चौकस रहकर हमारी रक्षा करते हैं।

हमें आने वाली पीढ़ी को बलिदानियों की गौरव गाथा सुनानी होगी 
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि देश आज स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है और हम सभी को देश के वीर जवानों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके द्वारा दिए बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। आने वाली पीढ़ी को देश की आजादी की गौरव गाथा के बारे से बताना चाहिए। आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अहम योगदान रहा है 

देश की आजादी गौरव का विषय है
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अहम योगदान रहा। उन्होंने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजादी दिलाई, जिसे हम सभी को हमेशा याद रखना चाहिए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा किसी भी देश की आजादी गौरव का विषय है और भारत के वीर जवानों ने काफी संघर्ष एवं बलिदान के बाद देश को आजादी दिलाई, जिसके लिए हम सभी को उनका आभार व्यक्त कराते हुए उनके बलिदान को याद रखना चाहिए। कार्यक्रम में देश की आजादी में बलिदान हुए वीर जवानों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को माला पहनाकर, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद 
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहें।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें