Hardoi News : डीएम ने कलेक्ट्रेट में कई कार्यालयों का किया निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्था देखकर भड़के

डीएम ने कलेक्ट्रेट में कई कार्यालयों का किया निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्था देखकर भड़के
UPT | निरीक्षण के दौरान फटकार लगाते जिलाधिकारी

Aug 21, 2024 00:46

उत्तर प्रदेश के हरदोई में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज अपने दफ्तर के अगल-बगल स्थित दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कई समस्याएं...

Aug 21, 2024 00:46

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज अपने दफ्तर के अगल-बगल स्थित दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कई समस्याएं सामने आईं। दफ्तरों के बाहर गंदगी का अंबार था, जालियां टूटी हुई थीं और दफ्तरों के अंदर की दीवारें पान-पुड़िया की पीक से लाल पड़ी थीं।
 
 
DM ने अव्यवस्थाओं को सुधारने का दिया निर्देश
डीएम ने देखा कि दफ्तरों में काम की पेंडेंसी थी और सरकारी दस्तावेजों का रखरखाव अव्यवस्थित था। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई और वेतन काटने की कार्यवाही की घोषणा की। सभी जिम्मेदार अधिकारियों को 10 दिन के अंदर सारी अव्यवस्थाओं को सुधारने का निर्देश दिया गया।
 
DM ने देखा पुलिस भर्ती स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी कैमरे
जिलाधिकारी ने सबसे पहले पुलिस भर्ती के लिए बनाये जा रहे स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं की जांच की और रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यालय की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दस्तावेजों को भी अलमारियों में व्यवस्थित ढंग से रखने की सलाह दी। भूलेख और प्रोबेशन कार्यालय के बाहर सफाई के बाद कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए।
 
भूमि अधिग्रहण कार्यालय का किया निरीक्षण 
राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए डीएम ने नकल के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि इन आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। भूमि अधिग्रहण कार्यालय में भी सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। संग्रह कार्यालय में डीएम को खिड़की की टूटी हुई जाली और पान-पुड़िया से गंदगी की समस्याएं देखने को मिलीं। उन्होंने चेतावनी पट्टिका लगाने के निर्देश दिए।

Also Read

रक्त कैंसर, थैलीसीमिया और एप्लास्टिक एनीमिया के मरीजों को नहीं लगाने होंगे चक्कर

3 Oct 2024 06:44 PM

लखनऊ केजीएमयू में बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट को लेकर करार : रक्त कैंसर, थैलीसीमिया और एप्लास्टिक एनीमिया के मरीजों को नहीं लगाने होंगे चक्कर

नई यूनिट शताब्दी भवन के हिमैटोलॉजी विभाग में स्थापित की जाएगी, जिसमें आठ बेड होंगे। इस यूनिट के निर्माण के लिए आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन और कैनकिड्स सीएसआर फंड से 2.70 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। और पढ़ें