विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया दुर्गाष्टमी महोत्सव : नारी शक्ति पर दिया जोर, कहा- अब अंतरिक्ष में तिरंगा लहराती हैं महिलाएं

नारी शक्ति पर दिया जोर, कहा- अब अंतरिक्ष में तिरंगा लहराती हैं महिलाएं
UPT | कार्यक्रम का दृश्य

Oct 13, 2024 20:52

उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर के पिहानी चुंगी निकट ब्रह्मकुमारी मेडिटेशन हॉल में रविवार को विहिप द्वारा दुर्गाष्टमी का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया...

Oct 13, 2024 20:52

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर के पिहानी चुंगी निकट ब्रह्मकुमारी मेडिटेशन हॉल में रविवार को विहिप द्वारा दुर्गाष्टमी का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया। मुख्य वक्ता डॉ. शीला पांडेय (उपप्रधानाचार्य, गुरु रामराय स्कूल, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरदोई) ने दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

नारी अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचाने
डॉ. शीला ने कहा कि नारी वह शक्ति है जो दयालु रूप में योगमाया देवी है, जो स्वयं भगवान विष्णु की माया का साकार रूप है। यदि नारी क्रोधित होती है, तो वह कालरात्रि बन जाती है। स्वयं शिव ने अर्धनारीश्वर अवतार लेकर स्त्री और पुरुष की समानता प्रदर्शित की थी, जब उन्होंने राक्षस अंधक को हराया। अब समय आ गया है कि नारी अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचान कर समाज उत्थान में योगदान दे।


नारी अब अबला नहीं, सबला कहलाती है'
विहिप की जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की संयोजिका कुसुमलता ने कहा कि नारी अब अबला नहीं, सबला कहलाती है, चूल्हा-चौकी छोड़कर अब अंतरिक्ष में तिरंगा लहराती है। वह वात्सल्य की मूर्त और सृष्टि की रचयिता कहलाती है और पुरुष के साथ हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखाती है। जिस देश की प्रथम नागरिक स्वयं महिला हो, उस देश की नारी को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

सभी का किया धन्यवाद
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ब्रह्मकुमारी सेंटर की मालती दीदी ने कहा, "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः", अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। अंत में, उन्होंने आई हुई सभी माताओं और बहनों का आभार व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग
मंच संचालन सरिता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता पांडेय, बिना त्रिपाठी, संजू श्रीवास्तव, नीलम अग्रवाल, आशा बाजपेई, लक्ष्मी सिंह, पूजा गुप्ता, मीतू मिश्रा सहित कई माताएं, बहनें और विहिप की जिला एवं नगर कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read

सीएम योगी बोले-महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

13 Oct 2024 10:49 PM

लखनऊ बहराइच में सांप्रदायिक तनाव : सीएम योगी बोले-महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए और धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय पर प्रतिमा विसर्जन कराया जाए। उन्होंने जनता को सुरक्षा की गारंटी देते हुए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजदूगी सुनिश्चित करने के आद... और पढ़ें