Moradabad News : दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव में एक घायल, सात हिरासत में...

दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव में एक घायल, सात हिरासत में...
UPT | मुरादाबाद में दो समुदायों के बीच झड़प

Oct 14, 2024 00:09

गुलाबबाड़ी चौकी क्षेत्र के वीर शाह हजारी में रात लगभग नौ बजे दशहरा मेला देखने के बाद एक समुदाय के बच्चे घर लौट रहे थे, तभी उनका विवाद दूसरे समुदाय के बच्चों से हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

Oct 14, 2024 00:09

Moradabad News : मुरादाबाद जिले में दो समूहों के बीच लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव की घटना हुई। इस दौरान एक युवक घायल हो गया और दो कारों के शीशे भी टूट गए। जब एसपी सिटी और सीओ के आदेश के बाद पुलिस ने पथराव करने वालों को सख्ती के साथ भगाया। 

लाठी-डंडे चलने के बाद तनाव
कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में रात में दो वर्गों के बीच लाठी-डंडे चलने के बाद तनाव उत्पन्न हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें एक युवक घायल हो गया और दो कारों के शीशे टूट गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी और सीओ ने पुलिस फोर्स को कार्रवाई के लिए भेजा, जिसके बाद पथराव करने वाले भाग गए। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जुए के पैसे के विवाद को बताया गया है।


बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ बवाल
गुलाबबाड़ी चौकी क्षेत्र के वीर शाह हजारी में रात लगभग नौ बजे दशहरा मेला देखने के बाद एक समुदाय के बच्चे घर लौट रहे थे, तभी उनका विवाद दूसरे समुदाय के बच्चों से हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जल्द ही विवाद में बड़े लोग भी शामिल हो गए। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों पर जाकर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे वाल्मीकि बस्ती में तनाव फैल गया। इस पत्थरबाजी में एक युवक घायल हो गया, और आसपास खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय गुलबाबाड़ी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन एक विशेष समुदाय के लोग और उग्र हो गए, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी होने लगी। रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ पत्थरों की बारिश होने लगी। इस बीच, एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ आशीष प्रताप सिंह अन्य पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी के ललकारने पर कटघर, गलशहीद, मुगलपुरा और आसपास के थानों की पुलिस ने स्थिति को संभाला। जल्द ही पूरा क्षेत्र छावनी में बदल गया। पुलिस के सख्त रुख और डंडा फटकारने पर उपद्रवी भाग निकले। मौके पर दोनों समुदाय की महिलाओं ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। स्थिति को देखते हुए रातभर भारी पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया। 

जुए के पैसे को लेकर विवाद
इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। रेलवे ट्रैक के पास पड़े पत्थरों का उपयोग करते हुए पत्थरबाजी की गई। हालांकि, पुलिस ने जल्दी ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया, जिससे तनाव बढ़ने से बच गया। घटना के दूसरे दिन कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं था। जांच में यह पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पहले जुए के पैसे को लेकर विवाद हुआ था, जो पथराव का असली कारण निकला। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से सात संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर मिले सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Also Read

रामलीला मंचन के दौरान आपस में भिड़े कलाकार, राम व रावण ने महासंग्राम को हकीकत में बदला

14 Oct 2024 12:23 AM

अमरोहा Amroha News : रामलीला मंचन के दौरान आपस में भिड़े कलाकार, राम व रावण ने महासंग्राम को हकीकत में बदला

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दशहरा के अवसर पर रामलीला का मंचन हो रहा था। इस दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जो शायद ही किसी ने... और पढ़ें