हरदोई में सपाइयों ने चोरी छिपे फूंका सीएम का पुतला : जमकर की नारेबाजी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

जमकर की नारेबाजी, पुलिस प्रशासन अलर्ट
UPT | कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला फूंकते सपा नेता और कार्यकर्ता

Sep 15, 2024 14:08

सपा के नगर पालिका प्रत्याशी राम ज्ञान गुप्ता अपने समर्थकों के साथ रविवार को हरदोई के कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक दिया। यह घटना अचानक हुई और इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्थिति को संभालने के प्रयास किए।

Sep 15, 2024 14:08

Short Highlights
  • अखिलेश यादव का पुतला जलाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने योगी का पुतला फूंका
  • पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील 
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कलेक्ट्रेट गेट पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने लामबंद होकर बिना किसी सूचना के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का काम किया है। अचानक पुतला फूंकने की कार्रवाई के बाद में पुलिस भी अलर्ट हो गई। वहीं हरदोई के पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले में कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं और आम जनमानस से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। 

विरोध में सपाइयों ने फूंका योगी का पुतला
शनिवार को हरदोई जिले के सिनेमा चौराहे पर भाजपा नेताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया था, जिसमें कुछ भाजपाई भी आग की चपेट में आ गए थे। इस घटना के बाद रविवार को सपा के नगर पालिका प्रत्याशी रहे राम ज्ञान गुप्ता अपने साथियों के साथ हरदोई के कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच गए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।

एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील
हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बिना किसी पूर्व सूचना के पुतला रोकने की घटना को गलत बताते हुए आम जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। 

पुतला दहन के बाद जनपद में राजनीति हुई गर्म 
शनिवार को हरदोई में भाजपा नेताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के बाद आज सपा नेताओं ने जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इसके बाद जिले में सपा और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं और राजनीति तेजी से गरमा गई है। पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

Also Read

झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक

19 Sep 2024 06:20 PM

लखनऊ Lucknow News : झांसी के एडीएम-नमामि गंगे एके सिंह का निधन, मेदांता हॉस्पिटल में चिकित्सकों के सामने पड़ा हार्ट अटैक

अशोक कुमार सिंह चंदौली के मेढ़ना गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी थे। उन्हें 19 फरवरी 2023 में झांसी में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) बनाया गया था। अगले वर्ष जून माह में उनका रिटायरमेंट था। और पढ़ें