Hardoi
ऑथर

रावण की हत्या कर श्रीराम ने यही किया था स्नान रावण की हत्या कर श्रीराम ने यही किया था स्नान, जिससे नहीं लगा उन्हें ब्राह्मण हत्या का पाप

रावण की हत्या कर श्रीराम ने यही किया था स्नान, जिससे नहीं लगा उन्हें ब्राह्मण हत्या का पाप
Uttarpradesh Times | Hardoi Tourist Place

Dec 10, 2023 13:04

हरदोई अपने गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ पौराणिक कथाओं के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यहां पर कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी हैं और यहां पर एक पक्षी अभ्यारण्य भी हैं।

Dec 10, 2023 13:04

Hardoi Tourist Place: हरदोई अपने गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ पौराणिक कथाओ के लिये जाना जाता हैं। इसके साथ ही यहां पर कई धार्मिक और एतिहासिक स्थल भी हैं और यहां पर एक पक्षी अभ्यारण्य भी हैं। इसके साथ ही बता दे हरदोई को लेकर ऐसा भी कहा जाता हैं कि इस शहर में दो भगवान के अवतार हुये थे, जिसमें पहले नरसिंह भगवान और दूसरे वामन अवतार हैं, इसलिए इस शहर को हरिद्रोही और हरिदवेई के नामों से जाना जाता हैं।

हरदोई बाबा मंदिर

यह मंदिर हरदोई शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। जो भगवान शिव को समर्पित हैं। यहां के बारें में ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त यहां आकर सच्चे मन से मंदिर में कुछ मांगता हैं उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। यहां पर आपको और भी कई सारे देवी देवताओं के दर्शन मिलते हैं। हरदोई में आज भी श्री हरदोई बाबा का नाम बड़े आदर और सम्मान के साथ में लिया जाता है। हरदोई बाबा ने अंग्रेजों का भारत में जीना हराम कर के रखा था। बता दे आज भी हरदोई में कोई भी धार्मिक आयोजन, शादी और संस्कार बिना हरदोई बाबा के दर्शन के नहीं होता हैं। ऐसा कहा जाता है कि हरदोई बाबा के कारण ही आज तक हरदोई में किसी को फांसी नहीं दी गई हैं।

राम जानकी मंदिर

यह मंदिर हरदोई शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इस मंदिर के गर्भगृह में श्री राम जी, माता सीता जी और लक्ष्मण जी की प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती हैं। यह मंदिर हरदोई जिले में गल्ला मंडी के पास हैं।

प्रह्लाद कुंड

प्रह्लाद कुंड हरदोई शहर का एक प्रसिद्ध स्थल है। यहां मौजूद कुंड के बीच आपको नरसिंह भगवान जी की प्रतिमा मिलेगी। इस जगह को लेकर ऐसा कहा जाता है कि राजा हिरण कश्यप अपने विष्णु भक्त पुत्र प्रहलाद को अपनी बहन होलिका के गोद में बैठाकर जलाने का प्रयास किया, मगर ईश्वरीय भक्ति के कारण प्रहलाद बच गया और होलिका अग्नि में जल गई। कहा जाता है कि इसी के बाद से प्रत्येक वर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होली के त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

विक्टोरिया मेमोरियल

महारानी विक्टोरिया ने दो विक्टोरिया हॉल का निर्माण कराया था। जिसमें पहला पश्चिम बंगाल के कोलकाता नगर में है तो दूसरा विक्टोरिया हॉल उत्तर प्रदेश के हरदोई में स्थित है। हरदोई का यह विक्टोरिया भवन टाउन हॉल के नाम से जाना जाता है। यह बिल्डिंग 1877 में बनाई गई थी। यह बिल्डिंग पूरी लाल कलर की है और बहुत ही सुंदर लगती है।

बाबा आदिनाथ मंदिर

इस मंदिर की पौराणिक एवं ऐतिहासिक मान्यता अद्भुत है। यहां के लोगों के अनुसार यह मान्यता है कि इस मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करने से 24 घंटे के अंदर ही बारिश होती है। इसीलिए जब भी इस क्षेत्र में कभी सूखा पड़ता है तो यहां के लोगों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया हैं। यहां के पंडित राम शंकर ने बताया कि इस शिवलिंग को औरंगजेब के सैनिकों द्वारा खंडित करने की कोशिश की गई लेकिन भगवान के प्रताप के कारण शिवलिंग से पहली बार खून की धारा प्रवाहित होने लगी। जिससे भयभीत होकर सैनिक भाग खड़े हुए। जिसके साक्ष्य अब भी शिवलिंग पर मौजूद हैं।

सांडी पक्षी विहार

यह पक्षी विहार हरदोई का एक पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको कई तरह के पक्षी देखने के लिए मिलेंगे। यहां पर एक बहुत बड़ी झील भी है, जो बड़े एरिया में फैली है। यह पक्षी विहार करीब 308 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पक्षी विहार की स्थापना 1951 में हुई थी। आपको यहां पर ठंड में बहुत सारे विदेशी पक्षी देखने के लिए मिलेंगे। यहां पर एक वॉच टावर भी बना हुआ है। टावर के ऊपर चढ़कर आप आसपास का सुंदर नजारा देख सकते हैं। यहां पर आकर आप नौकायान का भी मजा ले सकते हैं।

हत्या हरण तीर्थ

हत्या हरण तीर्थ हरदोई शहर के संडीला में स्थित है। यहां आपको एक कुंड देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि रावण की हत्या करने के बाद श्री राम ने यही पर स्नान किया था। जिससे उनको ब्राह्मण हत्या का पाप ना लगे। इसलिए इस जगह को हत्या हरण तीर्थ के नाम से जाना जाता है। यहां आपको श्री राम जी, माता सीता जी और लक्ष्मण जी का मंदिर भी देखने के लिए मिलता है।

Also Read

केजीएमयू में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली पर बोनस, पूरी करनी होगी ये शर्त

25 Oct 2024 07:44 PM

लखनऊ Lucknow News : केजीएमयू में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली पर बोनस, पूरी करनी होगी ये शर्त

कुलसचिव ने दीपावली के पहले 28 अक्टूबर तक भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ में सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिए आउटसोर्सिंग के आधार पर तैनात सभी कर्मचारियों को दीपावली का बोनस प्रदान किया जाएगा। और पढ़ें