हरदोई में पुलिस जीप पलटने से महिला कांस्टेबल की मौत : राहगीर को बचाने में हुआ हादसा, तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

राहगीर को बचाने में हुआ हादसा, तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर
UPT | दुर्घटना स्थल की तस्वीर

Aug 28, 2024 10:32

कासिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस जीप राहगीर को बचाने के प्रयास में तालाब में पलट गई। दुर्घटना में एक महिला सिपाही की जीप के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना रानी फूड कैफे के पास करीब आठ बजे हुई है।

Aug 28, 2024 10:32

Short Highlights
  • अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी पुलिस की जीप
  • हादसे में एक महिला कांस्टेबल की हुई मौत

 

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस जीप राहगीर को बचाने के प्रयास में तालाब में पलट गई। दुर्घटना में एक महिला सिपाही की जीप के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं अन्य तीन पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रानी फूड कैफे के पास हुई है।

दुर्घटना के वक्त जीप में चार पुलिसकर्मी थे सवार 
घटना के वक्त जीप में चार पुलिसकर्मी सवार थे। जिनमें चौकी इंचार्ज प्रणवीर सिंह, महिला कांस्टेबल शशि सिंह, पुलिस पैरोकार शुभम और मनोज थे। पुलिस टीम एक रेप पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद कोर्ट से वापस लौट रहे थी। तभी यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों तालाब से किया पुलिस कर्मियों का रेस्क्यू 
स्थानीयों ने जीप पलटने के बाद तुरंत पुलिसकर्मियों को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता। महिला कांस्टेबल शशि सिंह की मौत हो चुकी थी। शशि सिंह फतेहपुर की निवासी थीं। उनका ससुराल कानपुर में है।

दुर्घटना में चौकी इंचार्ज समय तीन की हालत गंभीर
चौकी इंचार्ज प्रणवीर सिंह और कांस्टेबल शुभम की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस विभाग की ओर से घटना की जांच की जा रही है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक राहगीर को बचाने के चलते जीप के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। जिसके बाद गाड़ी तालाब में जाकर पलट गई। लोग तुरंत तालाब की और दौड़े। एक-एक कर पुलिस वालों को जीप से बाहर निकाला।

महिला सिपाही की सीपीआर देने के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान 
जीप से बाहर निकालने के बाद महिला सिपाही शशि सिंह बेहोशी की हालत में थीं। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर दिया। लेकिन उन्हें होश नहीं आया। जिसके बाद घायल पुलिस वालों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।

रेप पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद लौट रही थी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस टीम रेप पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद वहां से वापस लौट रही थी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रणवीर सिंह, महिला आरक्षी शशि सिंह, आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी शुमम मौजूद थे। डॉक्टरों ने शशि व मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संडीला रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शशि सिंह की मौत हो गई।

Also Read

सात जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस का तबादला, जानें कौन कहां गया 

14 Sep 2024 12:38 AM

लखनऊ यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : सात जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस का तबादला, जानें कौन कहां गया 

निधि गुप्ता को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिनेश को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। और पढ़ें