Hathras Satsang Hadsa : अखिलेश ने हाथरस हादसे पर भाजपा को घेरा, बोले- इस घटना के लिए सरकार जिम्मेदार

अखिलेश ने हाथरस हादसे पर भाजपा को घेरा, बोले- इस घटना के लिए सरकार जिम्मेदार
UPT | अखिलेश ने हाथरस हादसे पर भाजपा को घेरा

Jul 02, 2024 21:55

हाथरस घटना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। हादसे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा और कहा कि इस घटना के लिए सरकार जिम्मेदार...

Jul 02, 2024 21:55

Lucknow News : सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग के बाद बड़ा हादसा हुआ। बता दें कि भोले बाबा एक स्वयंभू संत हैं, जो विभिन्न गांवों में सत्संग आयोजित करते हैं और अपने अनुयायियों के बीच धार्मिक उपदेश देते हैं। इन सत्संगों में उनके अनुयायी उनके शिक्षाओं का पालन करने के लिए आते हैं। यहां भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद जब हजारों श्रद्धालु बाहर निकल रहे थे, अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। हाथरस हादसे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा और कहा कि इस घटना के लिए सरकार जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें- Big Breaking : हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के समापन के दौरान भगदड़, 100 से ज्यादा की मौत, मोदी-योगी ने किया ये एलान

अखिलेश मे सरकार पर बोला हमला
अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग सदन में थे जब हाथरस हादसे की घटना का पता चला। सवाल ये है कि इतने बड़े पैमाने पर इतने लोगों की जान जाना आखिरकार सरकार क्या कर रही थी? सरकार की जानकारी में होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना होना बहुत दुखद है। उनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सरकार ने क्या किया ये सबसे बड़ा प्रश्न बनता है। जब तक आप किसी आयोजन पर शुरूआत से लेकर अंत तक ध्यान नहीं देंगे तो इसी तरह की घटना होगी। इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो सरकार है। हमें उम्मीद है कि सरकार घायलों का अच्छा इलाज करवाएगी।
  डिंपल ने सुविधाओं में बताई कमी
हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "ये पूरी तरह से शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि यदि इतने बड़े स्तर पर कोई आयोजन हो रहा है तो सभी सुविधाएं पहुंचाई जाएं। लेकिन ये लोग कहीं न कहीं विफल रहे हैं और हर क्षेत्र में ये लोग विफल हो रहे हैं।" शिवपाल सिंह यादव ने क्या कहा
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'कई लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल भी हैं। प्रशासन और सरकार को उन लोगों के प्रति जिम्मेदारी तय करनी चाहिए थी जो इसके जिम्मेदार हैं...'
<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | Etawah, Uttar Pradesh: On Hathras stampede, Samajwadi Party (SP) leader Shivpal Yadav says, &quot;...Many people died, many people are injured as well...The administration and the government should have fixed the responsibility towards those who are responsible....&quot; <a href="https://t.co/7abVCSSj3R">pic.twitter.com/7abVCSSj3R</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1808149021460254735?ref_src=twsrc%5Etfw">July 2, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
यह है पूरा मामला
दरअसल हाथरस जिले के सिकंदराराऊ-एटा मार्ग पर स्थित फुलरई गांव में भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद जब हजारों श्रद्धालु बाहर निकल रहे थे, अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में लगभग 100 लोगों की मौत की सूचना है। इसमें हाथरस और एटा के निवासी शामिल हैं। मृतकों को अलीगढ़ और एटा ले जाया गया है। जिलाधिकारी आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। भगदड़ में सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और पुरुष दब गए। अभी भी कई और लोगों के हताहत होने की आशंका है।
ये है हादसे का कारण
जानकारी के मुताबिक, एक खेत में साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। वहां बच्चों के साथ महिलाएं और पुरुष प्रवचन सुन रहे थे। दोपहर लगभग पौने दो बजे सत्संग खत्म हुआ, बाबा के अनुयायी बाहर सड़क की ओर जाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लगभग 50 हजार की संख्या में अनुयायियों को सेवादारों ने जहां-तहां रोक लिया। सेवादारों ने साकार हरि बाबा के काफिले को वहां से निकाला। उतनी देर तक वहां अनुयायी गर्मी और उमस में खड़े रहे। बाबा के काफिले के जाने के बाद जैसे ही सेवादारों ने अनुयायियों को जाने के लिए कहा, वहां उमस और गर्मी से भगदड़ की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें- कभी दरोगा की करते थे नौकरी अब पीछे लाखों की भीड़ : जानिए कौन हैं भोले बाबा, जिनके सत्संग में देखते ही देखते लग गया लाशों का अंबार
 

Also Read

योगी सरकार ने रक्षा उत्पादन के लिए 25,000 करोड़ रुपये के 150 से अधिक समझौते किए

8 Jul 2024 12:00 PM

लखनऊ उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खबर : योगी सरकार ने रक्षा उत्पादन के लिए 25,000 करोड़ रुपये के 150 से अधिक समझौते किए

राज्य प्रशासन ने भारत के बढ़ते रक्षा निर्यात बाजार को लक्षित करते हुए 25,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 150 से ज्यादा रक्षा निर्माण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता... और पढ़ें