ऑथर Sanjay Singh

यूपी से बड़ी खबर : मनोज कुमार सिंह बने नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्र को नहीं मिला चौथा सेवा विस्तार

 मनोज कुमार सिंह बने नए मुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्र को नहीं मिला चौथा सेवा विस्तार
UPT | आईएएस मनोज कुमार सिंह

Jul 01, 2024 01:15

उत्तर प्रदेश की नौकरशाही से बड़ी खबर है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को चौथा सेवा विस्तार नहीं मिला है। उनकी जगह मनोज सिंह को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Jul 01, 2024 01:15

Short Highlights
  • नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आज संभालेंगे पदभार
  • योगी सरकार में कई अहम विभागों की अब तक संभाली है जिम्मेदारी
  • मुख्य सचिव और आईआईडीसी दोनों पद संभालेंगे 
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की नौकरशाही से बड़ी खबर है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को चौथा सेवा विस्तार नहीं मिला है। उनकी जगह मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार सिंह दोपहर बाद मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) की भी जिम्मेदारी रहेगी। 

मनोज कुमार सिंह रेस में थे सबसे आगे
दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। इस पद पर उन्हें सेवा विस्तार से लेकर नए वरिष्ठ अफसर की तैनाती को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। दुर्गा शंकर मिश्रा सेवानिवृत्त होने से पहले नई दिल्ली भी गए थे। इसके बाद उनके सेवा विस्तार को लेकर फिर चर्चा तेज होने लगी। हालांकि अब मनोज कुमार सिंह को नया मुख्य सचिव बनाए जाने से तस्वीर साफ हो गई है। 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव की कुर्सी का सबसे बड़ा दावेदार पहले से माना जा रहा था। 

कई अहम पदों की रही है जिम्मेदारी
प्रदेश सरकार में इस समय वरिष्ठ आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह पास कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है। शासन की कई योजनाओं को धरातल पर सफल तरीके से तय समय में उतारने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके पास आईआईडीसी, एपीसी और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी है। अब मुख्य सचिव के रूप में वह नौकरशाही के मुखिया के तौर पर काम करते नजर आएंगे।

दुर्गा शंकर मिश्र को मिला सबसे ज्यादा सेवा विस्तार 
दुर्गा शंकर मिश्र वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा सेवा विस्तार मिला है। दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त होने से पहले उन्हें सेवा विस्तार देते हुए उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया। इसके बाद दिसंबर 2022 में उन्हें फिर एक साल का सेवा विस्तार मिला। दिसंबर 2023 में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया गया। अब रविवार को वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके साथ ही 1988 बैच की आईएएस अफसर राधा एस चौहान रविवार को सेवानिवृत हो रही हैं। 

Also Read

शूटर आनंद प्रकाश को आजीवन कारावास, सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

3 Jul 2024 03:24 PM

लखनऊ सीएमओ हत्याकांड: शूटर आनंद प्रकाश को आजीवन कारावास, सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने 27 अक्टूबर 2010 को परिवार कल्याण विभाग के तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी विनोद आर्या की सनसनीखेज तरीेके से गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। और पढ़ें