Lucknow News : प्रभारी अपर नगर आयुक्त बनीं गुंजिता अग्रवाल, 2022 बैच की हैं आईएएस अफसर

प्रभारी अपर नगर आयुक्त बनीं गुंजिता अग्रवाल, 2022 बैच की हैं आईएएस अफसर
UPT | जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार के साथ आईएएस अफसर गुंजिता अग्रवाल

Aug 31, 2024 12:16

वर्ष 2022 बैच की आईएएस अफसर गुंजिता अग्रवाल ने इससे पहले अप्रैल माह में लखनऊ में सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणाधीन) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं।

Aug 31, 2024 12:16

Lucknow News : प्रशिक्षु आईएएस अफसर गुंजिता अग्रवाल को लखनऊ नगर निगम का प्रभारी अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। इस संबंध में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुंजिता चार सप्ताह के लिए यहां प्रशिक्षण के लिए रहेंगी। वे प्रभारी अपर नगर आयुक्त के तौर पर काम करेंगी। नगर निगम में इस समय चार अपर नगर आयुक्त हैं।

2022 की आईएएस अफसर हैं गुंजिता अग्रवाल
वर्ष 2022 बैच की आईएएस अफसर गुंजिता अग्रवाल ने इससे पहले अप्रैल माह में लखनऊ में सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणाधीन) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से कुछ समय पहले राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन 16 प्रशिक्षु अधिकारियों के मुलाकात करने के दौरान गुंजिता अग्रवाल भी मौजूद थीं।

देश में मिली 26वीं रैंक
मध्य प्रदेश की गुंजिता अग्रवाल ने अपने पांचवें प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की।
उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 26वां स्थान प्राप्त किया। गुंजिता तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं और उनके पिता सहायक अभियंता हैं। गुंजिता के अनुसार, उन्होंने हमेशा आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा था। देश की प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद ही गुंजिता ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों में क्षेत्रीय मुद्दों से निपटना उनका प्राथमिक लक्ष्य है, क्योंकि उनका मानना ​​है कि इससे वंचित नागरिकों को सशक्त बनाया जा सकेगा और राष्ट्र आगे बढ़ेगा।

Also Read

हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

19 Sep 2024 09:08 PM

लखनऊ Lucknow News : हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

राजधानी के हुसैनाबाद में बनाये जा रहे म्यूजियम में एक ओर लखनऊ की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ इमामबाड़े की भूल-भुलैया की तर्ज पर डिजाइन किया गया इंटरैक्टिव मेज-गेम पर्यटकों को आकर्षित करेगा। और पढ़ें