सतर्कता : मुंबई होर्डिंग हादसे से चौकन्ना हुआ लखनऊ नगर निगम, मानक के विपरीत होर्डिंग हटाने के आदेश

मुंबई होर्डिंग हादसे से चौकन्ना हुआ लखनऊ नगर निगम, मानक के विपरीत होर्डिंग हटाने के आदेश
UPT | लखनऊ में लगी होर्डिंग

May 17, 2024 21:28

मुम्बई में मानक के विपरीत लगी होर्डिंग गिरने से करीब आठ लोगों की मौत के बाद लखनऊ नगर निगम भी सतर्क हो गया है। गुरुवार को नौ विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने एजेंसियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर मानक विपरीत होर्डिंग लगाने पर नाराजगी जताई।

May 17, 2024 21:28

Lucknow News : लखनऊ शहर में मानक के विपरीत लगी होर्डिंग हटाई जाएंगी। कानूनी तरीके से लगी होर्डिगों की मजबूती का प्रमाण पत्र स्ट्रक्चरल इंजीनियर से कराना होगा। निर्धारित साइज से बड़ी होर्डिंग भी हटाई जाएंगी। नगर आयुक्त डॉ. इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को विज्ञापन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को दो टूक फैसला सुनाया। 

नौ विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी
मुम्बई में मानक के विपरीत लगी होर्डिंग गिरने से करीब आठ लोगों की मौत के बाद लखनऊ नगर निगम भी सतर्क हो गया है। गुरुवार को नौ विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने एजेंसियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर मानक विपरीत होर्डिंग लगाने पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने तीन दिनों में शहर में मानक से बड़ी लगी होर्डिंग हटवाने का आदेश दिया है। घरों पर लगी होर्डिंग भी हटवाई जाएंगी। नगर आयुक्त ने कहा कि घरों की छतों पर वहीं होर्डिंग लग पाएंगी, जिसकी बिल्डिंग की मजबूती का प्रमाण पत्र स्ट्रक्चरल इंजीनियर देंगे। इंजीनियरों को इसका प्रमाण पत्र भी जमा करने का निर्देश दिया है।

नगर निगम ने नौ एजेंसियों पर जुमार्ना भी लगाया है, लेकिन इन्होंने जुर्माना जमा नहीं किया है। नगर आयुक्त ने कहा कि जुर्माना नहीं जमा करने पर लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। नगर आयुक्त ने विज्ञापन एजेंसियों से कहा है कि वह छोटे-छोटे विज्ञापन लगाएं। खंभों पर छोटे-छोटे विज्ञापन पट लगाने से भी प्रचार होगा। खंभों पर छोटे-छोटे टीवी लगाने को कहा। प्रोजेक्टर से भी प्रचार के लिए रास्ता बनाने की बात कही है। लखनऊ में मकानों पर करीब 1176 अवैध होर्डिंग लगी हैं। विज्ञापन एजेंसियां तो इनसे करोड़ों की कमाई कर रही हैं, लेकिन नगर निगम को कुछ नहीं दे रही हैं। 
छतों पर सिर्फ 74 होर्डिंग की मंजूरी
नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक छतों पर सिर्फ 74 होर्डिंग की मंजूरी दी है। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आउटडोर एडवरटाइजिंग एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक में मेसर्स वंशिका, मेसर्स सिग्मा ट्रेड विंग्स, मेसर्स सेठ एडवरटाइजिंग, मेसर्स दर्पण एड, मेसर्स इंडिया आउटडोर, मेसर्स दिव्यांशी क्रियेशन आदि को अवैध विज्ञापन सामग्री तत्काल हटाए जाने के लिए निर्देशित किया।

छतों पर लगी 1250 होर्डिंग, सिर्फ 74 को मिली है अनुमति
अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक जिन लोगों ने ढांचे की मजबूती का प्रमाण पत्र दिया है, उन्हें ही मंजूरी दी गई है। एक अप्रैल से अब तक सिर्फ 74 ही मंजूर की गई हैं। उधर, नगर निगम के प्रचार विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बीते वर्ष 1250 होर्डिंग छतों पर लगी थीं। इनमें 74 को छोड़ दें तो बाकी सभी अब अवैध हैं। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अब घरों पर होर्डिंग के लिए एलडीए और आवास विकास से भी एनओसी ली जाएगी। उनकी एनओसी पर ही मकानों पर भवन स्वामी इसे लगा सकेंगे।

आवास विकास अपने क्षेत्र और बाकी में एलडीए एनओसी देगा। स्ट्रक्चरल इंजीनियर का प्रमाण पत्र भी लगेगा। इससे तीन गुना से ज्यादा जुर्माना लगाया गया है। प्रचार विभाग की ओर गुरुवार को अभियान के दौरान 21 यूनीपोल, 10 बस शेल्टर, 21 ट्रैफिक आईलैण्ड 18 चौराहों से विज्ञापन सामग्री, 15 पीडब्लूडी की गैण्ट्री से विज्ञापन फ्लैक्स व 10 पुलिस बूथ से विज्ञापन फ्लैक्स आदि हटाकर जब्त किया गया। 8 एजेंसियों से 1.77 करोड़ रु जुर्माना वसूल किया गया। 18 यूनीपोल, 6 बस शेल्टरों व 4 ट्रैफिक आईलैण्ड को एजेंसियों ने खुद हटा लिया। अवैध संस्थाओं की ओर से किये जा रहे विज्ञापनों के लिये कुल 48 संस्थाओं को प्रचार विभाग ने जुर्माने की नोटिस जारी किया गया है। 

Also Read

चार आईएएस अ​फसरों का तबादला, राम सिंह वर्मा को यूपीएसआरटीसी के अपर प्रबंध निदेशक का जिम्मा

8 Jul 2024 02:33 PM

लखनऊ IAS transfers : चार आईएएस अ​फसरों का तबादला, राम सिंह वर्मा को यूपीएसआरटीसी के अपर प्रबंध निदेशक का जिम्मा

शासन की तबादला सूची के मुताबिक आईएएस अफसर राम सिंह वर्मा को मुख्य महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) से अपर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद पर तैनात किया गया है। और पढ़ें