IPS Transfer : यूपी में 18 ट्रेनी आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें, किसे कहां मिली तैनाती

यूपी में 18 ट्रेनी आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें, किसे कहां मिली तैनाती
UPT | IPS Transfer

Aug 25, 2024 10:55

इसके साथ ही 2022 बैच के आईपीएस अफसर श्रवण रूनवॉल सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से लखनऊ कमिश्नरेट भेजे गए हैं। भोसले विनायक को सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से आगरा कमिश्नरेट और अंकित जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी से मेरठ भेजा गया है। 

Aug 25, 2024 10:55

Lucknow News : प्रदेश में विभिन्न विभागों में तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस और आईपीएस अफसरों के लगातार फेरबदल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 2021 और 2022 बैच के 18 ट्रेनी आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें 2021 बैच के 6 अफसर और 2022 बैच के 12 अधिकारी हैं। इनकी नई जगह नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। 

2021 बैच के इन अफसरों को मिली तैनाती
2021 बैच के आईपीएस अफसर केशव झा ​का सहायक पुलिस अधीक्षक अयोध्या से मुरादाबाद तबादला किया गया है। वहीं अनंत चंद्रशेखर को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से आजमगढ़ भेजा गया है। रालापल्ली वराग कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से गोरखपुर, देवेंद्र कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से बरेली, डॉक्टर मुकुर्त सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर से लखनऊ कमिश्नरेट और सुधांशु नायक को सहायक पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से कानपुर भेजा गया है।

2022 बैच के इन अफसरों को मिली तैनाती
इसके साथ ही 2022 बैच के आईपीएस अफसर श्रवण रूनवॉल सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से लखनऊ कमिश्नरेट भेजे गए हैं। डॉक्टर ईशान सोनी को सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली से वाराणसी कमिश्नरेट, राजकुमार मीणा को सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से प्रयागराज कमिश्नरेट, सुमित सुधाकर को सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर, भोसले विनायक को सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से आगरा कमिश्नरेट और अंकित जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी से मेरठ भेजा गया है। 

2022 बैच के इन अफसरों के हुए तबादले
मनोज कुमार यादव का सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से सहारनपुर तबादला किया गया है। निजुल सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से बुलन्दशहर भेजे गए हैं। टिंवकल जैन सहायक पुलिस अधीक्षक मथुरा से नोएडा कमिश्नरेट, लिपि नागवच सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से गाजियाबाद कमिश्नरेट, आलोक कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से झांसी और मयंक पाठक का सहायक पुलिस अधीक्षक आगरा से अलीगढ़ तबादला किया गया है।

तबादला सूची में इन अफसरों को मिली नई पोस्टिंग
  • केशव झा सहायक पुलिस अधीक्षक अयोध्या से मुरादाबाद 
  • अनंत चंद्रशेखर सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से आजमगढ़
  • रालापल्ली वराग कुमार सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से गोरखपुर 
  • देवेंद्र कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से बरेली 
  • डॉक्टर मुकुर्त सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर से लखनऊ कमिश्नरेट 
  • सुधांशु नायक को सहायक पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से कानपुर
  • अफसर श्रवण रूनवॉल सहायक पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से लखनऊ कमिश्नरेट 
  • डॉक्टर ईशान सोनी सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली से वाराणसी कमिश्नरेट 
  • राजकुमार मीणा सहायक पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से प्रयागराज कमिश्नरेट 
  • सुमित सुधाकर सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर 
  • भोसले विनायक सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से आगरा कमिश्नरेट 
  • अंकित जैन सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी से मेरठ 
  • मनोज कुमार यादव सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से सहारनपुर 
  • निजुल सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से बुलंदशहर 
  • टिंवकल जैन सहायक पुलिस अधीक्षक मथुरा से नोएडा कमिश्नरेट 
  • लिपि नागवच सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से गाजियाबाद कमिश्नरेट 
  • आलोक कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से झांसी 
  • मयंक पाठक सहायक पुलिस अधीक्षक आगरा से अलीगढ़

Also Read

एक आईपीएस और सात पीपीएस अफसरों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

19 Sep 2024 03:16 PM

लखनऊ Lucknow News : एक आईपीएस और सात पीपीएस अफसरों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से जारी तबादला सूची के मुताबिक आयुष श्रीवास्तव सहायक पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षारत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक को सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है। और पढ़ें