JPNIC विवाद पर नेहा सिंह राठौर ने सरकार को घेरा : अखिलेश के समर्थन में बोलीं भोजपुरी सिंगर, कहा- ये सब क्या...

अखिलेश के समर्थन में बोलीं भोजपुरी सिंगर, कहा- ये सब क्या...
UPT | भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर

Oct 11, 2024 16:16

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा नेताओं का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

Oct 11, 2024 16:16

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा नेताओं का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके आवास में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया था, ताकि वे जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित न कर सकें। इस विवादित स्थिति पर भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने भी प्रतिक्रिया दी है।

नेहा सिंह राठौर ने लिखा... 
नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें अखिलेश यादव के आवास के बाहर बैरिकेडिंग और बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षा बल नजर आ रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए नेहा ने लिखा, "जयप्रकाश नारायण को पुष्पांजलि अर्पित होने से सरकार को क्या कष्ट है?" उन्होंने आगे यह भी पूछा, "लखनऊ में ये सब क्या चल रहा है?" इस बीच अखिलेश यादव ने कहा, "बहुत से समाजवादी लोग सरकार में हैं जो सरकार को चला रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके (जयप्रकाश नारायण) आंदोलन से निकले हैं। यह नीतीश कुमार के लिए उस सरकार से समर्थन वापस लेने का मौका है जो समाजवादियों को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दे रही है।"



जानिए क्यों जाने की इजाजत नहीं दी
अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि वे जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जेपी सेंटर में लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहते थे। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी। इस पर नाराजगी जताते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ वीडियो पोस्ट किए। जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल और बैरिकेडिंग दिखाई दे रही है। बाद में अखिलेश यादव ने सभी सपा के बड़े नेताओं को अपने आवास पर बुलाया और फिर अपने घर के बाहर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा रखकर उनका माल्यार्पण किया। इस मौके पर सपा के समर्थकों की भारी भीड़ भी वहां जुटी हुई थी। अखिलेश यादव ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी और कहा कि समाजवादी पार्टी इस तरह की अन्यायपूर्ण स्थिति का सामना करती रहेगी।

Also Read

सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

11 Oct 2024 06:40 PM

लखनऊ Lucknow Crime : सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

गुडंबा थाने में सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर राम विशाल सिंह यादव के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह प्रकरण पेट्रोल पंप साझेदारी से जुड़ा हुआ है। और पढ़ें