Lok Sabha Elections 2024 : लखनऊ पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी को घेरा

लखनऊ पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी को घेरा
UPT | कांग्रेस कार्यलय पर प्रेस कांफ्रेंस करते डी के शिवकुमार

May 16, 2024 15:36

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचकर शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा और कांग्रेस की सरकार बनने पर आगे का रोड मैप साझा किया

May 16, 2024 15:36

Lucknow news : देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है और इस बीच सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी है। देश में सबसे ज्यादा सीटों वाला प्रदेश, उत्तर प्रदेश मोदी-योगी के लिए जहां नाक का सवाल बना है वहीं विपक्ष यूपी में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए दिन रात एक करे है। इंडिया गठबंधन की लगातार प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कई मुद्दे विपक्ष उठाकर भाजपा को कठघरे में खड़ा किए है। वहीं देश में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिदिन प्रेस कांफ्रेंस कर जनता के मुद्दो को उठाने में लगी है।

सरकार के कई निर्णय जनता के खिलाफ
गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने प्रेसवार्ता की। शिवकुमार ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी को चारों तरफ से घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर कांग्रेस चल रही है और राजीव गांधी के बनाए रास्ते पर अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा चली है। न्याय यात्रा से पूर्व, भारत जोड़ो यात्रा से देश जागा था। वर्तमान सरकार के कई निर्णय जनता के खिलाफ हैं और लोग परेशान हैं। शिवकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी है और लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वर्तमान सरकार अब झूठी गारंटी की बात कर रही है। कर्नाटक में सिद्धरमैया सरकार ने गारंटी कार्ड दिए है। हम जरूरतमंदों को 10 किलो राशन भी देंगे। राज्य की सभी महिलाओं को फ्री सरकारी बसों में यात्रा सुविधा देंगे और केंद्र में सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले होंगे।

कर्नाटक के रोड मैप को किया साझा
कर्नाटक के रोड मैप को साझा करते हुए डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक राज्य में हम फ्री बस यात्रा की सुविधा दे रहे हैं। न्याय पत्र की सभी गारंटी कांग्रेस सरकार पूरी करेगी। न्याय पत्र में आम आदमी के जीवन की प्रगति की सभी योजना शामिल है। 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को हमने ग्रह लक्ष्मी योजना से आच्छादित किया है। हमने कर्नाटक में सभी गारंटियों का वादा पूरा किया।

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें