करवा चौथ 2024 : यूपी के शहरों में कब निकलेगा चांद, लखनऊ, नोएडा और अन्य जगहों का जानें समय

यूपी के शहरों में कब निकलेगा चांद, लखनऊ, नोएडा और अन्य जगहों का जानें समय
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 19, 2024 16:55

इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष होता है...

Oct 19, 2024 16:55

Lucknow News : इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष होता है। इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं। सुहागिनें सोलह श्रृंगार करती हैं।

नहीं करना होगा चांद का ज्यादा इंतजार
रात में चांद को अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु की मंगल कामना करते हुए अपना उपवास पूरा करती है। ऐसे में शाम होने के बाद से ही महिलाओं को चांद के निकलने का इंतजार रहता है, लेकिन इस बार चांद के लिए महिलाओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इस बार रविवार को चंद्रमा का उदय 7 बजकर 40 मिनट पर हो जाएगा। राजधानी लखनऊ समेत तमाम बड़े शहरों में चांद समय से दिखाई देगा। इस साल करवा चौथ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में चांद के निकलने का समय अलग-अलग है। लखनऊ, नोएडा, आगरा, वाराणसी और अन्य शहरों में महिलाएं शाम होते ही चांद का इंतजार करेंगी।



इन शहरों में इतने बजे निकलेगा चांद
राजधानी लखनऊ में करवा चौथ पर चांद रात 07: 42 बजे निकलेगा। इसके साथ ही कानपुर शहर की बात करें तो यहां चांद रात 07:47 बजे, नोएडा में 07:52 बजे, प्रयागराज में 07:42 और अयोध्या में रात 07:38 पर चांद दिखाई देगा। वाराणसी में चांद के निकलने के समय रात 07.32 बजे हैं, बरेली में चांद 07.46 बजे, गाजियाबाद में 07:52 बजे, आगरा में 07: 55 बजे निकलेगा।

बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
करवा चौथ को लेकर पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में करवा चौथ की विशेष खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है, खासकर चूड़ियां, श्रृंगार का सामान, मिठाइयां और पूजा सामग्री की खरीदारी महिलाएं कर रहीं हैं। महिलाएं इस दिन के लिए पहले से ही पूरी तैयारी में जुटी हैं, ताकि करवा चौथ का व्रत पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा सके।

Also Read

स्वास्थ्य और सुरक्षा का दिया संदेश

19 Oct 2024 05:36 PM

लखनऊ एड्स जागरूकता को ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों सहित छात्र-छात्राओं की रेड रन मैराथन : स्वास्थ्य और सुरक्षा का दिया संदेश

इस दौड़ का आयोजन युवाओं को एचआईवी-एड्स संक्रमण से बचाव और जागरूकता का संदेश देने के लिए किया गया था। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। और पढ़ें