Kolkata Murder Case : एबीवीपी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

एबीवीपी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
UPT | लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर ममता बनर्जी का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।

Aug 17, 2024 22:34

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कोलकाता में महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के विराध में शनिवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर इकट्ठा हुए और ममता बनर्जी का पुतला फूंका।

Aug 17, 2024 22:34

Lucknow News : उठो द्रौपदी शस्त्र उठाओ, अब गोविंद न आएंगे... इसी तरह के नारों और स्लोगन लिखी तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता कोलकाता में महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शनिवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर इकट्ठा हुए और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा की आए दिन पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने बावजूद भी वहां की महिलाएं अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रही हों, उस सरकार की मुखिया को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

ममता बनर्जी को अपनी कुर्सी की चिंता, बेटियों की नहीं
अभाविप से जुड़ी छात्रा साक्षी सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां केन्द्र सरकार अपना पूरा फोकस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर लगा रही है। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सरकार इसके बिल्कुल विपरीत बेटियों की जिंदजी को दांव पर लगाए बैठी है। सरकार को हमेशा अपनी कुर्सी की चिंता सताए रहती है। अभाविप प्रान्त सह मन्त्री राजाराम कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रदेश की मुखिया ही महिला हो फिर भी वहां की महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी से सरकार पीछे हट रही हो यह बेहद ही चिंता का विषय है। बंगाल में लगातार बढ़ रही बलात्कार, हत्या व अराजकता से यह प्रतीत होता है कि ममता बनर्जी प्रदेश चलाने में अक्षम है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें