आप एक कदम चलेंगे तो सरकार आपके पीछे सौ कदम चलेगी : श्रम मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों को किया आश्वस्त

श्रम मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों को किया आश्वस्त
UPT | श्रमिकों से संवाद करते श्रम मंत्री अनिल राजभर

Oct 04, 2024 17:33

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को श्रमिकों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकार श्रमिकों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कई प्रकार की नई योजनाओं पर काम कर रही है।

Oct 04, 2024 17:33

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को लखनऊ के सुलतानपुर रोड स्थित अहिमामऊ चौराहा पहुंचकर श्रमिक अड्डे पर श्रमिकों की समस्याएं सुनी। श्रमिकों के बीच पहुंचकर मंत्री ने उनसे संवाद किया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जागरूक करते हुए श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन करवाने के लिए प्रेरित किया। 

सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए दृढ़संकल्पित 
इस दौरान मंत्री ने कहा कि भेंट का उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए कारगर कदम उठाना है। प्रदेश सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए दृढ़संकल्पित है। श्रमिकों और उनके परिजनों के कल्याणार्थ सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि श्रमिक जागरूक होकर अपनी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए आगे आएं। अनिल राजभर ने कहा कि आप एक कदम चलेंगे तो सरकार आपके पीछे सौ कदम चलेगी। 



श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए किया जा रहा काम
भेंट के दौरान अनिल राजभर ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार श्रमिकों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कई प्रकार की नई योजनाओं पर काम कर रही है। साथ ही, श्रमिकों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए नए कौशल विकास कार्यक्रम भी शुरू किए जा रहे है। मंत्री ने यह भी कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके कल्याणार्थ कार्यों को सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Also Read

पिछड़ा वर्ग आयोग की सुनवाई में नहीं पहुंचे अधिकारी, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

4 Oct 2024 06:32 PM

लखनऊ Lucknow News : पिछड़ा वर्ग आयोग की सुनवाई में नहीं पहुंचे अधिकारी, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सुनवाई में नहीं पहुंचे अधिकारी। लापरवाह और बे संजीदा अधिकारियों पर शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का गुस्सा फूटा। मामलों की सुनवाई के लिए बुलाए गए अधिकारियों ने आयोग में पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। और पढ़ें