नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि शहरवासियों को लाभ लेने के लिए रविवार को भी हाउस टैक्स जमा किया जाएगा। इसके लिए सभी जोनल दफ्तरों में कैश काउंटर सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक खुले रहेंगे।
Lucknow News : हाउस टैक्स में छूट का आखिरी मौका, रविवार को खुले रहेंगे नगर निगम के जोनल दफ्तर
![हाउस टैक्स में छूट का आखिरी मौका, रविवार को खुले रहेंगे नगर निगम के जोनल दफ्तर](https://image.uttarpradeshtimes.com/lucknow-nagar-nigam-48521.jpg)
Jun 29, 2024 22:58
Jun 29, 2024 22:58
रात 12 बजे तक खुलेंगे दफ्तर
नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि शहरवासियों को लाभ लेने के लिए रविवार को भी हाउस टैक्स जमा किया जाएगा। इसके लिए सभी जोनल दफ्तरों में कैश काउंटर सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक खुले रहेंगे। इन सभी कैश काउंटर के अतिरिक्त लोग अपने घर से भी ऑनलाइन हाउसटैक्स जमा कर सकते हैं। लखनऊ नगर निगम की वेबसाइट Lmc.up.nic.in पर इसका लिंक मौजूद है। गृहस्वामियों को अपनी मकान आईडी, नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, जोन, वार्ड, मोहल्ला आदि डिटेल भरनी होगी। इसके जरिए गृहस्वामी अपना टैक्स जान सकते हैं। नगर निगम की वेबसाइट पर पूरी डिटेल दी गई है। कोई भी व्यक्ति सुविधजनक तरीके से ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।
जीआईएस सर्वे को लेकर आ रही शिकायतें
जीआईएस सर्वे से हुए हाउस टैक्स असेसमेंट में खामियों के निस्तारण के लिए लोग काफी चक्कर लगा चुके हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की, जिसके बाद कैंप के जरिए इन लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। नगर निगम अफसरों के मुताबिक, हर शुक्रवार को जीआईएस से जुड़ी हाउस टैक्स की शिकायतों की सुनवाई होती रहेगी। जीआईएस सर्वे के कारण शहर में करीब 2.51 लाख भवन स्वामियों का हाउस टैक्स बढ़ गया है। इस वजह से लोगोंकी समस्या दूर करने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं।
Also Read
![पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा](https://image.uttarpradeshtimes.com/sairpur-police-station-lucknow-93279.jpg)
3 Jul 2024 02:05 PM
पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया गया और उनसे संपर्क कर मामले की जानकारी की गई। वाहन स्वामी पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट हुई है। और पढ़ें