लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी है। एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को अलीगंज और मड़ियांव क्षेत्र में अवैध निर्माण सील किए।
एलडीए का एक्शन : अलीगंज में व्यावसायिक और मड़ियांव में अवैध आवासीय निर्माण सील
Sep 28, 2024 21:34
Sep 28, 2024 21:34
बिना नक्शा पास कराए हो रहा था अवैध निर्माण
जोनल अधिकारी ने बताया कि अलीगंज के सेक्टर-बी में सचिन गर्ग पुत्र सुभाष गर्ग भूखण्ड संख्या-बी-59 पर बिना नक्शा पास कराए व्यावसायिक निर्माण करा रहे थे। जिसे न्यायालय के आदेश पर पूर्व में सील किया गया था। इसके खिलाफ विपक्षी ने आयुक्त न्यायालय में अपील की थी।
दोनों भवन सील
माधवेश कुमार ने बताया कि न्यायालय ने पूर्व स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण कार्य किये जाने सम्बंधी आदेशों के अनुपालन में एक माह के लिए निर्माण परिसर को सील मुक्त किया गया था। लेकिन, विपक्षी ने इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए स्थल पर अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था। इस पर पुनः सीलिंग के आदेश दिए गए थे। सहायक अभियंता शिवा सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय व सत्यवीर ने स्थानीय थाने के पुलिस के सहयोग से दोनों भवनों को सील कर दिया।
Also Read
28 Sep 2024 11:38 PM
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनावों की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। 10 जिलों में जिन अधिकारियों का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। और पढ़ें