लेखराज मार्ग आदर्श व्यापार मंडल का गठन : संजय गुप्ता बोले- नई पीढ़ी व्यापार के क्षेत्र में बनाए करियर

संजय गुप्ता बोले- नई पीढ़ी व्यापार के क्षेत्र में बनाए करियर
UPT | नवगठित संगठन के पदाधिकारी

Aug 29, 2024 17:27

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवगठित इकाई के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी भी व्यापार के क्षेत्र को अपने कैरियर के रूप में चुने, ऐसा वातावरण बनाने की जिम्मेदारी हम लोगों की है।

Aug 29, 2024 17:27

Lucknow News : राजधानी के अयोध्या रोड स्थित लेखराज मार्ग में स्थित लेखराज कॉम्प्लेक्स-1 लेखराज कॉम्प्लेक्स-2, लेखराज कॉम्प्लेक्स-3, इंदिरा पैलेस, बंसल कॉम्प्लेक्स, लेखराज खजाना मार्केट, नीलगिरी कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में व्यापारी नेता अंशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत संगठन के गठन का निर्णय किया ।

12 कॉम्प्लेक्स का नेतृत्व करेगा संगठन
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, ट्रांसगोमती प्रभारी मनीष पांडेय, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम अयोध्या रोड अध्यक्ष इकबाल हसन मौजूद रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लेखराज मार्केट के 12 कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।

इन व्यापारियों को मिली जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता अंशु श्रीवास्तव को आदर्श व्यापार मंडल के लखनऊ नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी दी। साथ ही लेखराज मार्ग आदर्श व्यापार मंडल इकाई में अंशू श्रीवास्तव को प्रभारी, धर्मेंद्र साहू को अध्यक्ष, शेखर कुमार को चेयरमैन, निलेश सोनकर को वरिष्ठ महामंत्री, राज किरण को महामंत्री, वसीम हैदर को कोषाध्यक्ष और नरेंद्र तोलानी, विवेक प्रसाद, अभय शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अनिल श्रीवास्तव, आदित्य अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा,मदन लाल जायसवाल, लोकेश केसरवानी, सुनील गुप्ता, शैलेंद्र साहू को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी पवन जायसवाल और श्रीमती समता बाफिला को संरक्षक के पद पर चुना गया।

आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने युवाओं को दिया मौका
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवगठित इकाई के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी भी व्यापार के क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुने, ऐसा वातावरण बनाने की जिम्मेदारी हम लोगों की है। उन्होंने उपस्थित सभी व्यापारियों को उनकी हर समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग एवं संघर्ष करने का आश्वासन दिया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

Also Read

 पूर्वांचल और अवध क्षेत्र के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, ऐसे बढ़ेगा निर्यात

18 Oct 2024 05:07 PM

लखनऊ बदलता उत्तर प्रदेश : पूर्वांचल और अवध क्षेत्र के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, ऐसे बढ़ेगा निर्यात

आने वाले वर्षों में केला उत्तर प्रदेश के किसानों की किस्मत बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और अवध क्षेत्र... और पढ़ें