भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठी वार : भूपेन्द्र चौधरी बोले- राहुल गांधी के भारत विरोधी बयान समाज के लिए खतरनाक

भूपेन्द्र चौधरी बोले- राहुल गांधी के भारत विरोधी बयान समाज के लिए खतरनाक
UPT | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी।

Sep 19, 2024 17:26

भाजपा और कांग्रेस के बीच इन दिनों चिट्ठी के जरिए आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगी हुई है। अब इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की प्रति​क्रिया आई है।

Sep 19, 2024 17:26

Lucknow News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच इन दिनों चिट्ठी के जरिए आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगी हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 17 सितंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने खरगे की चिट्ठी का जवाब देने के लिए मोर्चा संभाला। नड्‌डा ने आज खरगे को पत्र लिखा और राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। अब इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की प्रति​क्रिया आई है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
भूपेन्द्र चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से लेकर अब तक कांग्रेस का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं रहा है। प्रधानमंत्री के परिवार और जाति को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। जहां तक पत्रों की बात है तो कांग्रेस का व्यवहार हमेशा मर्यादा से परे रहा है। प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान की भाजपा निंदा करती है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कैसे विपक्ष के नेता हैं जो विदेश में जाकर देश को बदनाम करते हैं। राहुल गांधी की विदेशों में भारतीय संस्कृति, परंपर, संवैधानिक और धार्मिक ढांचे के बारे में टिप्पणी समाज के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर विरोधियों को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास आरक्षण विरोधी रहा है। कांग्रेस के मन में आरक्षण के प्रति सबसे ज्यादा दुराभाव है।



एक देश-एक चुनाव की मांग
भूपेन्द्र चौधरी ने एक देश-एक चुनाव के लिए उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर कहा कि ये देश की मांग और आवश्कता है। उन्होंने कहा कि हर साल चुनाव होते हैं। इसके लिए लंबे समय तक आचार संहिता लगती है। जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं। साथ ही धन का भी व्यय होता है। केन्द्र सरकार का संकल्प है कि किसी देश में एक समय में चुनाव हों। सरकार का प्रयास सराहनीय है। 

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें