Lok Sabha Election 2024 : वरुण और बीजेपी के बीच जारी तनातनी पर मेनका ने दिया जवाब, बोलीं- मेरा बेटा एक काबिल इंसान हैं...

वरुण और बीजेपी के बीच जारी तनातनी पर मेनका ने दिया जवाब, बोलीं- मेरा बेटा एक काबिल इंसान हैं...
UPT | मेनका गांधी

May 11, 2024 14:12

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता मेनका गांधी को एक बार फिर सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतरा है। इसके अलावा पार्टी ने इस बार...

May 11, 2024 14:12

Lucknow News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता मेनका गांधी को एक बार फिर सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतरा है। इसके अलावा पार्टी ने इस बार उनके बेटे वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। बता दें कि मेनका गांधी ने अपने बेटे और पूर्व सांसद वरुण गांधी के भविष्य पर विचार व्यक्त किए हैं। मेनका गांधी पहली बार 1989 में सुल्तानपुर से सांसद चुनी गई थीं।

मेनका गांधी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वरुण गांधी एक काबिल इंसान हैं और अगर उनमें क्षमता है तो वे भविष्य में और आगे बढ़ेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि वरुण गांधी को टिकट न मिलने पर वे खुश नहीं थीं, लेकिन यह एक चुनाव ही है। वह 28 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने थे और तब से लाखों लोगों का दिल जीतते हुए आ रहे हैं।

वरुण से राजनीति के बजाय परिवार की बात करती हूं- मेनका गांधी
मेनका गांधी ने वरुण की विभिन्न क्षमताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वरुण की काबिलियत लिखने, प्रचार करने के अलावा कई चीज़ों में है। उन्होंने अर्थव्यवस्था पर दो बेस्टसेलर किताबें लिखी हैं। वह कविता भी लिखते हैं। वह बहुत आगे जाएंगे। इसके अलावा जब उनसे वरुण गांधी और बीजेपी के बीच चल रही रस्साकशी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वरुण ने जो कुछ भी लिखा, जो भी पढ़ा, वह मुद्दों पर था। उन्होंने आगे बताया कि जब वह वरुण से मिलती हैं तो वे राजनीति के बजाय परिवार और अपनी पोती के बारे में बात करती हैं, क्योंकि राजनीति के अलावा एक बहुत बड़ी ज़िंदगी है।

वरुण के प्रचार में शामिल होने से मिलेगा लाभ
वरुण गांधी के चुनाव प्रचार में गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर मेनका गांधी ने कहा कि वरुण आना चाहता है, लेकिन इस वक्त ज़रूरत नहीं है, हालांकि मैं चाहती हूं कि यहां पूरा परिवार रहे। हम लोग काफी व्यस्त हैं। इस वक्त चुनाव प्रचार अच्छा चल रहा है। फिलहाल सोने पर सुहागे की जरूरत नहीं है। मुझे लगा तो मैं जरूर वरुण को बुलाऊंगी। मेनका गांधी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर वरुण गांधी उनके चुनाव प्रचार में शामिल होते हैं तो इससे कोई विरोधाभास नहीं पैदा होगा बल्कि इससे उन्हें लाभ मिलेगा।

मीडिया पर की टिप्पणी
टिकट कटने के बाद वरुण गांधी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए मेनका गांधी ने कहा कि ये सारे कयास मीडिया लगाती है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में चाय की दुकान पर बैठकर हर घंटे लोग सरकारें गिराते और बनाते हैं, यही हाल अखबारों का है, लेकिन बदलाव तो कुछ नहीं हुआ। वरुण अभी भी वहीं हैं, जहां वह पहले थे।

Also Read

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मियावाकी जंगल विकसित करने का किया फैसला, 100 एकड़ में होगा तैयार

8 Jul 2024 09:59 AM

लखनऊ गर्मी से निपटने का खास इंतजाम : लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मियावाकी जंगल विकसित करने का किया फैसला, 100 एकड़ में होगा तैयार

100 एकड़ भूमि को जंगल में परिवर्तित किया जाएगा। यह निर्णय एलडीए की 181वीं बोर्ड बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाना है। इस परियोजना में जापानी पारिस्थितिकीविद् अकीरा मियावाकी... और पढ़ें