Lucknow news गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान
UPT | लखनऊ के चौक इलाके में हादसा

Apr 28, 2024 13:25

घायलों में घर के मुखिया राजकुमार कश्यप जिनकी उम्र लगभग 52 वर्ष है। पिंकी जिनकी उम्र लगभग 38 वर्ष है और लगभग एक वर्ष की नन्नी बच्ची विदिशा के साथ जगदीश कश्यप जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है, शामिल है।

Apr 28, 2024 13:25

 
 
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके के गाज़ी मंडी बाज़ार में रविवार सुबह बड़ा हादसा सामने आया। तेज़ धमाके के साथ अचानक घरेलू गैस सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई। सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान धाराशाही हो गया और अंदर रहने वाले चार लोग घायल हो गए।
 
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि आज लगभग 11:55 पर चौक फायर स्टेशन पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना चौक के अंतर्गत शिया पीजी कॉलेज के पास एक गली में मकान गिर गया है। उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौक फायर स्टेशन से 5330 और 3369 दो गाड़ियां घटना स्थल के लिए भेजी गई। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा गया की गुलाब कश्यप का मकान सिलेंडर फटने के कारण गिर गया है जिसमें चार लोग घायल हुए जिन्हें स्थानीय पुलिस की सहायता से उचित इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवा दिया गया। लोगों द्वारा बताया गया की पिंकी पत्नी सुरेश कश्यप खाना बना रही थी वहीं पाइप ढीला होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई जिसकी वजह से सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने का धमाका इतना ज्यादा था की दो मंजिला इमारत धराशाई हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में घर के मुखिया राजकुमार कश्यप जिनकी उम्र लगभग 52 वर्ष है। पिंकी जिनकी उम्र लगभग 38 वर्ष है और लगभग एक वर्ष की नन्नी बच्ची विदिशा के साथ जगदीश कश्यप जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है, शामिल है।

Also Read

रक्त कैंसर, थैलीसीमिया और एप्लास्टिक एनीमिया के मरीजों को नहीं लगाने होंगे चक्कर

3 Oct 2024 06:44 PM

लखनऊ केजीएमयू में बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट को लेकर करार : रक्त कैंसर, थैलीसीमिया और एप्लास्टिक एनीमिया के मरीजों को नहीं लगाने होंगे चक्कर

नई यूनिट शताब्दी भवन के हिमैटोलॉजी विभाग में स्थापित की जाएगी, जिसमें आठ बेड होंगे। इस यूनिट के निर्माण के लिए आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन और कैनकिड्स सीएसआर फंड से 2.70 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। और पढ़ें