लखनऊ बार एसोसिएशन के 93 पदों के लिए मतदान सोमवार को खत्म हो गया। इस चुनाव में 3276 मतदाताओं में से 2226 वकीलों ने मतदान किया। शाम पांच बजे चुनाव लड़ रहे सभी पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटिका में बंद हो गया।
लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव : 93 पदों के लिए मतदान संपन्न, उम्मीदवारों का भाग्य मत पेटिका में बंद
Sep 09, 2024 21:07
Sep 09, 2024 21:07
- 2226 वकीलों ने किया मतदान
- इस पद पर सबसे ज्यादा दावेदार
पदाधिकारियों को चुनने के लिए उत्सुक रहे वकील
सोमवार सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे वकीलों की लाइनलगने लगी। साढ़े चार बजे तक मतदाताओं की लाइन लगी रही। बार की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को चुनने के लिए वकील उत्सुक दिखाई दिए। शाम पांच बजे मतदान के बाद बक्सों को सील कर दिया गया।
इतने पदों पर दावेदारी
लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष (6), वरिष्ठ उपाध्यक्ष (7), उपाध्यक्ष मध्य( 12), कनिष्ठ उपाध्यक्ष (2), महासचिव (2), संयुक्त सचिव (24), कोषाध्यक्ष (6), वरिष्ठ कार्यकारिणी (12) और वरिष्ठ कार्यकारिणी के (22) पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मत पेटिका में बंद हो गया।
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, अमरवीर प्रसाद श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह (जेपी सिंह), केदार सिंह, राजेन्द्र कुमार शर्मा और रमेश प्रसाद तिवारी मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेन्द्र मणि सिंह, कमल किशोर यादव, मिथिलेश अवस्थी, बीरेन्द्र मिश्रा 'सौरभ', शिव कुमार मिश्रा, यज्ञ मणि दीक्षित, यतीश्वर चन्द्र 'ईश्वर' ताल ठोक रहे हैं।
उपाध्यक्ष (मध्य) के उम्मीदवार
इसके अलावा उपाध्यक्ष (मध्य) पद के लिए धीरेंद्र कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार राजपूत, अविनाश दीक्षित, आशीष गुलाटी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश कुमार वर्मा, राम नाथ, सौरभ कुमार शुक्ला, सुरेंद्र सिंह यादव और राम मिलन यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं।
संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी
संयुक्त सचिव पद के लिए 24 वकीलों ने नामांकन किया है। इनमें दीपक कुमार राजपूत, आर्यन सिंह, अनुपम सिंह, अमरदीप यादव, आशीष राय, गोविंद कनौजिया, हरिओम अग्निहोत्री, हरिकेश कुमार, कुंवर मयंक वीर विक्रम सिंह, नरेंद्र शुक्ला, पंकज यादव, जितेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र सिंह यादव नूर फातिमा ने पर्चा भरा है।
ये भी रेस में शामिल
इसके इलावा संयुक्त सचिव पद पर सिद्ध नारायण त्रिवेदी संतोष कुमार पांडेय, शाहरुख खान, शशि मोहन पांडेय, सुशील कुमार रावत, सिम्पल कुमारी उमेश कुमार पाल, विमल कुमार जायसवाल शक्ति सिंह और विजय शुक्ला ने नामाकंन दाखिल किया है।
उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) और महामंत्री पद के उम्मीदवार
दो उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद के लिए अजय कुमार यादव, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया है। दो महामंत्री पद के लिए बृजभान सिंह 'भानु', जितेन्द्र सिंह यादव 'जीतू' तो छह कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिनेष कुमार यादव, आरिफ खान, जितेंद्र कुमार यादव 'जीतू', प्रशांत त्रिपाठी, सुनील वर्मा, शिव शरण बाजपेई 'लाल जी' ने नामांकन किया है। इसके अलावा अन्य सभी पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का आज मत पेटिका में कैद हो गया।
Also Read
19 Sep 2024 12:48 AM
योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें