यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : दिवाली से पहले जारी हो सकता है रिजल्ट, जानिए तारीख

 दिवाली से पहले जारी हो सकता है रिजल्ट, जानिए तारीख
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 19, 2024 15:05

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 60,244 सिपाहियों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट दिवाली से पहले घोषित होने की उम्मीद है...

Oct 19, 2024 15:05

Lucknow News : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 60,244 सिपाहियों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट दिवाली से पहले घोषित होने की उम्मीद है। अगस्त 2024 में आयोजित इस परीक्षा में देशभर के 35 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है।  25 से 30 अक्टूबर के बीच रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। 

यहां चेक करें रिजल्ट
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल हुए लाखों युवा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम जारी किए जाएं, ताकि योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सके। अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।



दिवाली से पहले हो सकता है घोषित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। अब यूपी पुलिस फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। सूत्रों की माने तो यूपी पुलिस रिजल्ट दिवाली से पहले जारी हो सकता है। रिजल्ट 25 से 30 अक्टूबर के बीच घोषित हो सकता है।

Also Read

स्वास्थ्य और सुरक्षा का दिया संदेश

19 Oct 2024 05:36 PM

लखनऊ एड्स जागरूकता को ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों सहित छात्र-छात्राओं की रेड रन मैराथन : स्वास्थ्य और सुरक्षा का दिया संदेश

इस दौड़ का आयोजन युवाओं को एचआईवी-एड्स संक्रमण से बचाव और जागरूकता का संदेश देने के लिए किया गया था। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। और पढ़ें