बहराइच हिंसा पर गरमाई सियासत : अखिलेश बोले- भाजपाइयों के खिलाफ ही होनी चाहिए कार्रवाई, बुलडोजर अहंकार का प्रतीक बन गया...

अखिलेश बोले- भाजपाइयों के खिलाफ ही होनी चाहिए कार्रवाई, बुलडोजर अहंकार का प्रतीक बन गया...
UPT | अखिलेश यादव

Oct 23, 2024 11:32

बहराइच हिंसा को आज 23 अक्तूबर को दस दिन हो गए हैं, लेकिन मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। बहराइच में तनाव बना हुआ है। 13 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ, जिससे हिंसा भड़क गई थी...

Oct 23, 2024 11:32

Lucknow News : बहराइच हिंसा को आज 23 अक्तूबर को दस दिन हो गए हैं, लेकिन मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। बहराइच में तनाव बना हुआ है। 13 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ, जिससे हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी उबाल देखा गया। विपक्ष के इस मुद्दे को आधार बनाकर भाजपा पर खूब तंज कसा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इस हिंसा पर भाजपा को घेरते नजर आए हैं। वहीं एक बार फिर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है।



'भाजपा सर्वोच्च न्यायालय तक का मान-सम्मान नहीं करती'
अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि अब जब ये खुलासा हो गया है कि बहराइच में दंगे की साज़िश किसने करवाई, भाजपा विधायक ने ही भाजपाइयों के ख़िलाफ़ एफ़आइआर लिखवाई, तो फिर भाजपाइयों के ख़िलाफ़ ही होनी चाहिए कार्रवाई। भाजपा सरकार में बुलडोज़र उस अहंकार का प्रतीक बन गया है, जो सर्वोच्च न्यायालय तक का मान-सम्मान नहीं करता। क़ानून की अवहेलना करने वाले सलाख़ों के पीछे होने चाहिए, पदासीन नहीं।
भाजपा मुंह दिखाने लायक नहीं रही
इससे पहले भी मंगलवार को अखिलेश यादव का प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक खुद भाजपाइयों के खिलाफ साजिश के तहत एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि धिक्कार है ऐसी भाजपाई राजनीति और सत्ता की भाजपाई भूख पर जो सियासत के लिए देश के भाईचारे के बीच दंगा कराने की साज़िश करती है। बहराइच हिंसा के मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं जिनसे भाजपा मुंह दिखाने लायक नहीं रही है।

अपने ही लोगों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रही
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के विधायक ही भाजपाइयों पर साज़िश करने की एफआईआर करा रहे हैं और दंगाई छुपे कैमरे के सामने सच उगल रहे हैं। भाजपा के जो थोड़े बहुत समर्थक और वोटर बचे हैं अब तो भाजपा का ये षड्यंत्रकारी और हिंसक रूप देखकर वो भी शर्मिंदा हैं। भाजपा ने अपने समर्थकों की भावनाओं को गुमराह करके उनका इस्तेमाल अपनी सत्ता को बचाए-बनाए रखने के लिए किया है। सच तो ये है कि भाजपा अपने ही लोगों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रही है। भाजपा भाजपाइयों से दंगे कराकर उन्हें ही फंसा दे रही है। तभी तो भाजपा का विधायक भाजपाइयों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट लिखवा रहा है।

यह भी पढ़ें- बहराइच हिंसा में विधायक और युवा मोर्चा आमने-सामने : सुरेश्वर सिंह बोले-मैंने कभी नहीं कहा कि भाजपा नेताओं ने कराया दंगा

विधायक सुरेश्वर सिंह ने लगाया अखिलेश पर आरोप
वहीं महसी सीट से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा पर दंगे करवाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि उपचुनाव के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। विधायक ने बताया कि उन्होंने 18 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी, और इस घटना में शामिल अर्पित श्रीवास्तव के भाजयुमो नेता होने की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल चौराहे पर हुई हिंसा में शामिल कई लोग नशे में थे, जिन्होंने एंबुलेंस और मर्च्यूरी में तोड़फोड़ की। सुरेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी और विवेचना के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बहराइच हिंसा के बाद बुलडोजर चलाने की तैयारी : घर-दुकानों पर नोटिस चस्पा, तीन दिन का दिया गया समय

Also Read

उच्च तकनीक से पकड़े जाएंगे अवैध खनन, 6 जनपदों में क्षेत्र चिन्हित

23 Oct 2024 09:03 PM

लखनऊ Lucknow News : उच्च तकनीक से पकड़े जाएंगे अवैध खनन, 6 जनपदों में क्षेत्र चिन्हित

प्रदेश में अवैध खनन की पहचान और रोकथाम के लिए अधिकारी माला श्रीवास्तव ने फोटो जियोलॉजी एवं रिमोट सेंसिंग प्रयोगशाला का संचालन किया है। और पढ़ें