यूपी में पौधरोपण का महाअभियान : 36.80 करोड़ पौधे लगाकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, जानें किसका कितना योगदान

36.80 करोड़ पौधे लगाकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, जानें किसका कितना योगदान
UPT | symbolic image

Oct 01, 2024 19:09

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 20 जुलाई को 36.51 करोड़ पौधों के रोपण कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। 20 जुलाई से 30 सितंबर के बीच राज्य में 36.80 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया...

Oct 01, 2024 19:09

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 20 जुलाई को 36.51 करोड़ पौधों के रोपण कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। 20 जुलाई से 30 सितंबर के बीच राज्य में 36.80 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। ग्राम्य विकास विभाग ने 13.53 करोड़ पौधों के साथ पहले स्थान पर अपनी स्थिति बरकरार रखी, जबकि वन विभाग ने 12.92 करोड़ पौधे लगाए हैं। जनपद सोनभद्र ने 1 करोड़ 55 लाख से अधिक पौधों के रोपण के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में भी सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

20 जुलाई से 30 सितंबर के बीच लगाए पौधे....
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 जुलाई को लखनऊ में 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024' की शुरुआत की थी। इस दिन उन्होंने गोरखपुर और प्रयागराज में भी पौधरोपण किया, जिससे अभियान को मजबूती मिली। 20 जुलाई को 36.50 करोड़ पौधों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन वास्तव में 36,51,45,477 पौधे लगाए गए, जो लक्ष्य से 1,45,477 पौधे अधिक थे। सीएम योगी के नेतृत्व में यह अभियान 20 जुलाई से निरंतर जारी रहा। सभी विभागों के सहयोग से 20 जुलाई से 30 सितंबर के बीच कुल पौधरोपण का आंकड़ा 36.80 करोड़ तक पहुंच गया। यह सफलता वन, वन्य जीव और पर्यावरण विभाग के साथ अन्य विभागों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।



सोनभद्र बना यूपी का सबसे हरा जिला
इस अभियान के तहत सबसे अधिक पौधरोपण सोनभद्र में किया गया, जहां 20 जुलाई को 1.53 करोड़ पौधे लगाए गए और 30 सितंबर तक यह संख्या बढ़कर 1.55 करोड़ हो गई। झांसी में 20 जुलाई को 97 लाख पौधे लगाए गए, जो अब 98.70 लाख तक पहुंच गए हैं। लखीमपुर खीरी में पौधों की संख्या 95 लाख से बढ़कर 30 सितंबर तक 96.18 लाख हो गई। जालौन में 20 जुलाई को 94 लाख पौधे लगाए गए थे, जो अब 95.22 लाख हो चुके हैं। मीरजापुर में भी 93 लाख पौधों का रोपण किया गया था, जो 30 सितंबर तक 94.06 लाख तक पहुंच गया।

ग्राम्य विकास विभाग ने लगाए इतने पौधे
ग्राम्य विकास विभाग ने सबसे अधिक पौधरोपण किया है, जिसमें 30 सितंबर तक 13,54,62,142 पौधे लगाए गए। इसी अवधि में वन विभाग ने 12,92,66,486 पौधों का रोपण कर उत्तर प्रदेश की हरियाली को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कृषि विभाग ने 28,94,622 पौधे लगाए, जबकि उद्यान विभाग ने 1 करोड़ 61 लाख पौधे रोपे। पंचायती राज विभाग ने भी 1 करोड़ 18 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं।

Also Read

मोहान रोड योजना में नहीं दिखेंगे बिजली के खम्भे, सर्विस ट्रेंच के नीचे बिछाए जाएंगे तार

1 Oct 2024 09:07 PM

लखनऊ एलडीए : मोहान रोड योजना में नहीं दिखेंगे बिजली के खम्भे, सर्विस ट्रेंच के नीचे बिछाए जाएंगे तार

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए)  की मोहान रोड योजना में बिजली के खम्भे नहीं दिखेंगे। योजना में बिजली की आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाया जाएगा। और पढ़ें