यूपी में कड़ाके की ठंड और बारिश का अलर्ट : ओले गिरने की संभावना, जानें IMD का अपडेट

ओले गिरने की संभावना, जानें IMD का अपडेट
UPT | यूपी में कड़ाके की ठंड और बारिश का अलर्ट

Jan 10, 2025 12:51

उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड से लोग जूझ रहे हैं। इसके साथ ही शनिवार से मौसम फिर करबट बदल रहा है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई ...

Jan 10, 2025 12:51

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड से लोग जूझ रहे हैं। इसके साथ ही शनिवार से मौसम फिर करबट बदल रहा है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है और ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
 
और बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 10 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा बना रहेगा। जिससे सर्दी और अधिक बढ़ेगी। सुबह के समय कई क्षेत्रों में दृश्यता कम होने के कारण यातायात में दिक्कतें हो सकती हैं। हालांकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और हल्की बारिश की संभावना नहीं है।

शनिवार से बारिश की संभावना
शनिवार से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है। वहीं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। खासकर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, लखीमपुरखीरी, इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर और कई अन्य इलाकों में कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।



रविवार तक रहेगा बारिश का असर
शनिवार से रविवार तक पश्चिमी यूपी में अधिकतर जिलों में बारिश होगी। इन जिलों में शामिल हैं – सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, झांसी, मथुरा, और अन्य आसपास के क्षेत्र। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुरुवार को कानपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो इस सर्दी का सबसे ठंडा दिन था। इस बीच बुलंदशहर में 5.0, मेरठ और इटावा में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यूपी में अगले कुछ दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिसमें बारिश और ओले गिरने की संभावना है। साथ ही घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

Also Read

लखनऊ के अस्पताल में भर्ती थी बुजुर्ग महिला, जांच रिपोर्ट में बताया था नेगेटिव

15 Jan 2025 10:43 PM

लखनऊ यूपी में HMPV वायरस से पहली मौत : लखनऊ के अस्पताल में भर्ती थी बुजुर्ग महिला, जांच रिपोर्ट में बताया था नेगेटिव

यूपी में HMPV वायरस से पहली मौत की खबर सामने आई है। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला आशा शर्मा की मौत हो गई। महिला को HMPV पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था... और पढ़ें