Lucknow News : युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस बोली- गर्लफ्रेंड के परिवार ने किया हमला

युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस बोली- गर्लफ्रेंड के परिवार ने किया हमला
फ़ाइल फोटो | अमित

Sep 12, 2024 01:19

लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। युवक...

Sep 12, 2024 01:19

Lucknow News : लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के में एक युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। युवक रात 8 बजे बाथरूम करने निकला था। तभी गांव के शत्रुघ्न ने बेटे मनभरन, पोते रवि, रमाशंकर और नीतू के साथ लाठी-डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

युवक जब जान बचाकर भागने लगा तो पीछे से कुल्हाड़ी मार दी गई जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद उस पर कई वार किए गए। वह जान की भीख मांगता रहा लेकिन ये लोग हमला करते रहे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटता देख आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों ने आनन-फानन में गोसाईगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छावनी में तब्दील हुआ गांव
डीसीपी दक्षिणी केशव कुमार ने बताया कि रात करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके से पहुंची तो पता चला कि लड़की भगाने के कारण हमला हुआ है। मृतक अमित के दादा ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाकर गांव की युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल मौजूद है। लड़की नीतू और अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दोनों के परिवार में चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक, अमित (20) पुत्र राम खेलावन मलूकपुर ढकवा का निवासी है। वह मजदूरी करता था। अमित गांव की ही रहने वाली नीतू नाम की लड़की को एक साल पहले यानी 2023 में अपने साथ भगा ले गया था। जिसके बाद से दोनों के परिवार में विवाद चल रहा था।

कई महीने जेल में था युवक
पुलिस के मुताबिक अमित पर गांव की ही एक एक युवती पर मार्च 2023 में भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। चार दिन बाद दोनों बरामद हो गए थे। इस मामले में वह कई महीने जेल में था। इस समय वह जमानत पर था

Also Read

नमामि गंगे की तर्ज पर वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट, सीएम ने दिया मदद का आश्वासन

5 Oct 2024 09:25 PM

लखनऊ यूपी में जल कार्यक्रम के लिए IFC का नया प्रस्ताव : नमामि गंगे की तर्ज पर वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट, सीएम ने दिया मदद का आश्वासन

 इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईएफसी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्रदेश में एक राज्यव्यापी जल कार्यक्रम विकसित करने का प्रस्ताव दिया है, जो नमामि गंगे की तर्ज पर आधारित होगा... और पढ़ें