लखनऊ विश्वविद्यालय : छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच नो व्हीकल जोन को लेकर हंगामा, दोहरे मानदंड का आरोप

छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच नो व्हीकल जोन को लेकर हंगामा, दोहरे मानदंड का आरोप
UPT | Lucknow University

Oct 08, 2024 14:51

एलयू में नो व्हीकल जोन को लेकर छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच मंगलवार सुबह विवि परिसर में भारी हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि जहां उन्हें नो व्हीकल जोन के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, वहीं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और कर्मचारी खुद इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

Oct 08, 2024 14:51

Lucknow News :  लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) में नो व्हीकल जोन को लेकर छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच मंगलवार सुबह विवि परिसर में भारी हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि जहां उन्हें नो व्हीकल जोन के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, वहीं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और कर्मचारी खुद इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

छात्रों और प्रशासन के बीच तीखी बहस
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि नियमों का पालन सभी को करना चाहिए, लेकिन प्रशासन केवल छात्रों पर ही इनका पालन करने का दबाव बना रहा है। इस मुद्दे पर छात्रों और प्रशासन के बीच तीखी बहस भी हुई। हंगामा बढ़ने पर छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। 



बड़े प्रदर्शन की दी चेतावनी 
छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे विवि में धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। विवि प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कदम उठाए जाएंगे, लेकिन छात्रों का कहना है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो विरोध और तेज हो सकता है। छात्रों ने विवि प्रशासन के अड़ियल रवैये का विरोध किया। छात्रों का कहना है कि यदि सभी के लिए नियम समान हैं, तो प्रशासनिक और शिक्षकीय स्टाफ को भी इसका पालन करना चाहिए।

Also Read

दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

8 Oct 2024 10:04 PM

लखनऊ हेड कांस्टेबल के बेटे ने छात्रा का किया अपरहण : दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

राजधानी में कॉलेज छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें