UP Politics : सपा सांसद रामभुआल निषाद का चुनाव रद्द करने को मेनका गांधी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

सपा सांसद रामभुआल निषाद का चुनाव रद्द करने को मेनका गांधी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
UPT | Maneka Gandhi files petition in HC

Jul 28, 2024 14:44

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री मेनका गांधी ने लखनऊ उच्च न्यायालय में सुल्तानपुर लोक सभा चुनाव में सांसद रामभुआल निषाद के चुनाव को रद्द करने के लिए चुनाव याचिका दाखिल की है।

Jul 28, 2024 14:44

Lucknow News : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से मिली हार को भूल नहीं पा रही हैं। मेनका गांधी ने लखनऊ उच्च न्यायालय में सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव में सांसद रामभुआल निषाद के चुनाव को रद्द करने के लिए चुनाव याचिका दाखिल की है। यह याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशान्त सिंह अटल के माध्यम से दायर की गई है।

रामभुआल ने मेनका गांधी को दी थी शिकस्त 
सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी (भाजपा), रामभुआल निषाद (सपा) और उदयराज वर्मा (बसपा) चुनावी मैदान में थे। मेनका गांधी अपने कार्यों, विकास, शांति और सुरक्षा के दावों के बावजूद मतदाताओं का समर्थन पाने में असफल रहीं। दूसरी ओर, रामभुआल निषाद ने बेरोजगारी, महंगाई और जिले में विकास की कमी के मुद्दों को उठाते हुए वोटरों के बीच अपनी पकड़ बनाई और चुनाव जीत गए। रामभुआल ने 43174 वोटों से चुनाव जीता था। उन्हें 444330 वोट मिले थे। मेनका गांधी को 401156 वोट हासिल हो सके थे। बसपा के उदयराज वर्मा को 163025 वोट मिले थे। 

Also Read

काम आए ये तरीके, पुराना प्रदर्शन दोहराना बाकी

8 Sep 2024 09:52 AM

लखनऊ हवा की सेहत सुधारने में लखनऊ की लंबी छलांग : काम आए ये तरीके, पुराना प्रदर्शन दोहराना बाकी

लखनऊ ने अपने प्रदर्शन में सुधार तो किया है, लेकिन इस दिशा में और प्रयास करना बाकी है। दरअसल वर्ष 2022 के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं 2023 में शहर 26वें स्थान पर पहुंच गया। अब चौथा स्थान हासिल ​किया है। और पढ़ें