Lucknow News : लोक जनशक्ति पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए

लोक जनशक्ति पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए
UPT | लोजपा छोड़ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए।

Mar 14, 2024 15:56

लखनऊ में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में सदस्यता कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान हाईकोर्ट के अधिवक्ता सलिल दिवेदी और कांग्रेस के विधि मंच के प्रदेश महासचिव डी.के त्रिपाठी ने RLD का दामन थामा। 

Mar 14, 2024 15:56

Lucknow News : लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां जोड़तोड़ की राजनीति में लगी हुई है। जहां एक तरफ सत्ताधारी BJP विपक्ष के कई नेताओं को ज्वाइन कराने में लगी है वहीं उसके सहयोगी दल यानी NDA के साथी भी दूसरे दलों के नेताओं को अपने साथ लाने में जुट गए है।

एक दर्जन नेताओं ने थामा आरएलडी का दामन
लंबे समय बाद राष्ट्रीय लोकदल (RLD) कार्यालय में ज्वाइनिंग कार्यक्रम रखा गया। गुरुवार को तकरीबन एक दर्जन नेताओं ने दूसरी पार्टियों का साथ छोड़कर आरएलडी का दामन थामा। मुख्य रूप से इस ज्वाइनिंग में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के छात्र मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार राज ने अपने दर्जनों साथियों के साथ RLD की सदस्यता ग्रहण की। हाईकोर्ट के अधिवक्ता सलिल दिवेदी और कांग्रेस के विधि मंच के प्रदेश महासचिव डी.के त्रिपाठी ने भी इस दौरान RLD का दामन थामा।

चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित
दर्जनों लोगों को पार्टी में शामिल कराने वाले राष्ट्रीय लोकदल के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और चौधरी अजीत सिंह के संघर्षों से प्रेरित होकर जयंत चौधरी के नेतृत्व को आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का नौजवान स्वीकार कर रहा है। इसका परिणाम है कि आज कई नेता और अधिवक्ताओं के साथ सामाजिक कार्य से जुड़े लोग राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें