लखनऊ में विकास नगर में जूतों के शोरूम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम मालिक ने लाखों रुपए के नुकसान का दावा किया है।
Fire In Lucknow : विकास नगर में जूतों के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Jul 28, 2024 01:06
Jul 28, 2024 01:06
- शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
- लाखों के जूते जलकर हुए राख
शार्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग
एफएसओ इंदिरानगर ने बताया कि विकास नगर की सुधा यादव का कुर्सी रोड स्थित बाजार इंडिया के बगल में जूतों का शोरूम है। आज सुबह शोरूम में अचानक आग लग गयी। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते शोरूम में आग लग गयी। धीरे-धीरे आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते की मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी और दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गयीं। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से शोरूम में जूते जलकर खाक हो गये। सुधा यादव के मुताबिक, आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
Also Read
7 Sep 2024 11:50 PM
लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें