मिशन शक्ति की प्रभावी निगरानी के लिए बनाया जाएगा वेब पोर्टल : यूपीडेस्को को सौंपा गया जिम्मा

यूपीडेस्को को सौंपा गया जिम्मा
UPT | मिशन शक्ति 5.0

Oct 19, 2024 16:28

यूपी में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार मिशन शक्ति के तहत एक नया अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए एक वेब पोर्टल विकसित किया जाएगा।

Oct 19, 2024 16:28

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार मिशन शक्ति के तहत एक नया अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए एक वेब पोर्टल विकसित किया जाएगा। यह पोर्टल विभिन्न सरकारी विभागों के प्रयासों की निगरानी और रिपोर्टिंग में अहम भूमिका निभाएगा।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत वेब पोर्टल का विकास
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों के प्रगति और क्रियान्वयन को प्रभावी रूप से ट्रैक करने के लिए एक विशेष वेब पोर्टल का विकास किया जा रहा है। इस पोर्टल का उद्देश्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित अभियानों का डेटा संग्रह और विश्लेषण करना है, जिससे महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की निगरानी में सुधार हो सके। इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) द्वारा तैयार किया जाएगा।



वेब पोर्टल की सुविधाएं
यह वेब पोर्टल एक व्यापक डैशबोर्ड की तरह काम करेगा, जिसमें रोल-बेस्ड यूजर मैनेजमेंट, रिपोर्टिंग और डाटा इनपुट जैसी सुविधाएं होंगी। इसका उपयोग न केवल अभियानों की स्थिति की निगरानी के लिए किया जाएगा, बल्कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय में भी सुधार करेगा। पोर्टल के माध्यम से इवेंट्स की जानकारी, फोटो और वीडियो को अपलोड किया जा सकेगा, जिससे अभियानों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

महिला सुरक्षा अभियानों की निगरानी
इस पोर्टल को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए इसे एचटीटीपीएस और एसएसएल सर्टिफिकेशन के साथ तैनात किया जाएगा। साथ ही, रिपोर्ट्स को एमएस एक्सेल में डाउनलोड करने और डाटा की विस्तृत जांच करने की सुविधा भी होगी, जिससे महिला सुरक्षा अभियानों की निगरानी अधिक प्रभावी हो सकेगी।

महिला सशक्तिकरण में एक और कदम 
उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें समाज में सशक्त बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस पोर्टल के विकास से महिला सशक्तिकरण अभियानों की निगरानी और क्रियान्वयन में गति आएगी, जिससे राज्य की महिलाएं अधिक सुरक्षित और समर्थ महसूस करेंगी।

इन सुविधाओं से किया जाएगा वेब बेस्ड डाटा अपलोड मैनेजमेंट सिस्टम को युक्त-
  • व्यापक डैशबोर्ड- अपलोड प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी और प्रबंधन के लिए।
  • रोल बेस्ड एक्सेसिबिलिटी- नोडल अधिकारियों को वीडियो, फोटोग्राफ और टिप्पणियों की अपलोड प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही के साथ काम करने की सुविधा।
  • रियल टाइम डेटा- वास्तविक समय के डेटा का उपयोग करके निर्णय लेने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
  • उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस- रियल टाइम ट्रैकिंग और अपलोड सुविधा के साथ।
  • ड्रिलडाउन रिपोर्टिंग- गहन विश्लेषण और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए।
  • ऑटोमेटेड रिपोर्ट- सभी संकलित रिपोर्टें विभाग और व्यवस्थापक दोनों के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी।
  • एसएसएल सर्टिफिकेशन- अधिक सुरक्षित डेटा अपलोड के लिए HTTPS पर संचालन।
  • एमईआईटी-वाई पैनल क्लाउड सर्वर- सरकारी मानकों के अनुसार सुरक्षित क्लाउड पर तैनाती।
  • एमआईएस रिपोर्ट- पाई चार्ट, बार चार्ट और अन्य रिपोर्टिंग विकल्पों के साथ विभागवार रिपोर्ट।
  • एक्सेल डाउनलोड विकल्प- रिपोर्ट डेटा को एमएस एक्सेल प्रारूप में डाउनलोड करने की सुविधा।
  • ऑडिट ट्रेल- हर स्तर पर किए गए सभी कार्यों का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
  • कलर कोडिंग विकल्प- विभिन्न प्रकार की रिपोर्टों को कलर कोडिंग करने की सुविधा।
  • जिलेवार और विभागवार इवेंट स्टेटस- फोटोग्राफ अपलोडिंग सहित विभिन्न प्रकार के आंकड़ों का संकलन।

Also Read

 किसानों और बच्चों के लिए नई उम्मीद, बाजरे-चने की खेती करने वालों की बल्ले-बल्ले

19 Oct 2024 09:36 PM

लखनऊ योगी सरकार का निर्णय : किसानों और बच्चों के लिए नई उम्मीद, बाजरे-चने की खेती करने वालों की बल्ले-बल्ले

उत्तर प्रदेश में मोटे अनाजों की खेती करने वाले किसानों की बल्ले बल्ले होने वाली है। खासकर, बाजरा और चना बोने वाले किसानों को राहत मिलेगी। और पढ़ें