भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर का वीडियो वायरल : कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए बोले 25000 हजार वोटों से हार जाएंगे

कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए बोले 25000 हजार वोटों से हार जाएंगे
UPT | भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर का वीडियो वायरल

May 16, 2024 20:34

मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कौशल किशोर वीडियो में पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाते नजर आए हैं...

May 16, 2024 20:34

Lucknow News : मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कौशल किशोर वीडियो में पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाते नजर आए हैं। पार्टी के कार्यतकर्ता ने उनसे एक सवाल पूछ लिया जिसपर वह भड़क गए। कौशल किशोर गुरुवार को चर्चा के लिए बैठक कर रहे थे। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पार्टी कार्यकर्तओं पर भड़के कौशल किशोर
बैठक में मौजूद एक कार्यकर्ता ने कहा कि  गांव के लोग भाजपा को वोट न देने की बात कह रहे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार करने गांव में कैसे जाएं। इस सवाल पर भाजपा प्रत्याशी का पारा तेज हो गया और पार्टी कार्यकर्तओं पर भड़क गए। उन्होंने कहा विरोध तो तमाम लोग किया करते हैं। पहली बार जब मैं सिधौली विधानसभा से चुनाव लड़ा था तो 13 हजार वोट से हार गया था। दूसरी बार लड़ा तो 17 हजार वोट से हार गया। इस बार भी 25 हजार वोट से हार जाउंगा। इससे ज्यादा क्या होगा।
मोहनलालगंज सीट पर 20 मई को मतदान
मोहनलालगंज सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार कौशल किशोर को चुनावी मैदान पर उतारा है। वहीं इंडिया गठबंधन के सपा उम्मीदवार आरके चौधरी मैदान में हैं। बसपा ने इस सीट से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा कई अन्य निर्दलीय और छोटी पार्टियों के उम्मीदवार भी हैं।

हैट्रिक की दौड़ में भाजपा
बता दें कि मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर वर्ष 1998 से 2014 तक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा था। साल 2014 में यहां से भाजपा के कौशल किशोर ने जीत हासिल कर सपा को तगड़ा झटका दिया था। उसके बाद 2019 में भी कौशल किशोर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बसपा के सीएल वर्मा को 90 हजार से अधिक वोटों से हराया था। 2024 के चुनाव में भी भाजपा ने फिर से कौशल किशोर पर भरोसा जताया है।

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें