राष्ट्रीय खेल दिवस : जसपाल सिंह ने कहा- खेल का कोई विशेष दिन नहीं, इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं युवा 

जसपाल सिंह ने कहा- खेल का कोई विशेष दिन नहीं, इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाएं युवा 
UPT | कराटे एसो. भारत के संयुक्त सचिव जसपाल सिंह।

Aug 29, 2024 15:46

कराटे एसो. ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जसपाल सिंह ने कहा कि खेल का कोई विशेष दिन नहीं है। यंग इंडियन होने के साथ अगर फिट इंडियन बनना है, तो खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।

Aug 29, 2024 15:46

Short Highlights
  • कराटे एसो. ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव ने बताया छात्र जीवन में खेलों का महत्व 
  • अम्बेडकर विश्वविद्यालय में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित
Lucknow News : कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जसपाल सिंह ने कहा कि खेल का कोई विशेष दिन नहीं है। यंग इंडियन होने के साथ अगर फिट इंडियन बनना है, तो खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। वह बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर अम्बेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र जीवन में खेलों का महत्व बता रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर क्रोनोलॉजिकली इस तरह से बना है कि खेल एवं व्यायाम इसके लिए जरूरी है। 

शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी
इस अवसर पर सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट की ज्वाइंट डायरेक्टर शांत्वना‌ तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। क्योंकि खेल एक जीवनशैली के समान है, जो लोगों को स्वस्थ रखने के अतिरिक्त उनमें टीम भावना, अनुशासन, धैर्यता और तत्काल फैसले लेने की क्षमता को विकसित करता है। 

खेल से जुड़ी गतिविधियां अपनाना जरूरी
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एनएमपी वर्मा ने कहा कि सक्रिय जीवनशैली के लिए खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां जरूरी हैं। साथ ही खेल द्वारा मानसिक, शारीरिक एवं सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। क्योंकि जीवन में खेल संबंधी गतिविधियों को अपनाने से विज्ञान, मनोविज्ञान, अनुशासन एवं नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षा मिलती है। 

वॉलीबॉल मैच में छात्र-छात्राओं दिखाया दम
सबसे पहले विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में योग साधकों को योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद वॉलीबॉल मैच आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं के अलग-अलग मैच हुए। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।‌ कार्यक्रम 20 यूपी गर्ल्स बटालियन, 67 यूपी बटालियन और खेल-कूद अनुभाग के तत्वावधान में हुए।  

Also Read

उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में 11 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें डिटेल

14 Sep 2024 10:53 AM

लखनऊ Job News : उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में 11 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें डिटेल

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरियों के अवसरों में वृद्धि करते हुए राजस्व विभाग में 11 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। और पढ़ें