अलीगंज के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से 9 लड़कियां फरार : तलाशी के दौरान दो मिली, पहले भी हो चुकी है घटना

तलाशी के दौरान दो मिली, पहले भी हो चुकी है घटना
UPT | श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से फरार हुईं बालिकाएं

Oct 18, 2024 14:47

सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 3:45 बजे स्थानीय थाने को सूचना मिली कि श्री राम औद्योगिक अनाथालय से कुछ लड़कियां भाग गई हैं। इस सूचना पर पुलिस तत्काल आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी करने पर सामने आया कि 9 बालिकाएं अनाथालय से चली गई हैं।

Oct 18, 2024 14:47

Lucknow News : राजधानी के अलीगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत अनाथालय से बालिकाओं के फरार होने की घटना सामने आई है। ये बालिकाएं अंधेरे का फायदा उठाकर शुक्रवार की भोर में अनाथालय से बाहर चली गईं। अनाथालय के कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस बा​लिकाओं की तलाश में जुटी है। अभी तक दो बालिकाओं को तलाश कर लिया गया है।

गिनती के दौरान बालिकाओं के फरार होने का खुलासा
अलीगंज स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय की शासन की ओर से मान्यता दी गई है। इस अनाथालय में कई बालक-बालिकाएं रहते हैं। यहां उनके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार सुबह जब आश्रम में सभी की गिनती की गई तो लड़कियों के भागने की पुष्टि हुई। इसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना तत्काल अलीगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेकिन, लड़कियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों के साथ ही अन्य जनपदों को भी अलर्ट किया। जांच के दौरान पुलिस को दो लड़कियों को तलाशने में सफलता मिली।



पुलिस को दी गई सूचना, तलाश के दौरान मिली दो बालिकाएं
सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 3:45 बजे स्थानीय थाने को सूचना मिली कि श्री राम औद्योगिक अनाथालय से कुछ लड़कियां भाग गई हैं। इस सूचना पर पुलिस तत्काल आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी करने पर सामने आया कि 9 बालिकाएं अनाथालय से चली गई हैं। इस पर उनकी तलाश तुरंत शुरू कर दी गई। खोजबीन के बाद दो बालिकाओं को सकुशल तलाश लिया गया। वहीं शेष 7 बालिकाओं की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

इन जगहों पर की जा रही तलाश
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि इसके लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर में अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर विशेष तौर पर बालिकाओं को तलाशा जा रहा है। इसके अलावा अन्य संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से उनके बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना को लेकर बालिकाओं के परिजनों से बातचीत की गई है, उन्हें मामले से अवगत कराया ​गया है। मामला दर्ज करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी फरार हो चुके हैं बच्चे
श्री राम औद्योगिक अनाथालय में फरार होने की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां से कई बच्चे फरार हो चुके हैं। अनाथालय में सुरक्षाकर्मी, मैट्रन, रसोइया और सह रसोइया आदि हैं। कुछ वर्ष पहले महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव के निरीक्षण में अनाथालय में कई तरह की खामियां मिलने पर इसकी मान्यता रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद जिला बाल कल्याण समिति ने यहां पर बच्चों को भेजना बंद कर दिया था। इसके बाद शासन से मान्यता बहाल कर दी गई। नि:संतान दंपति यहां से भी नवजात शिशुओं को गोद ले सकते हैं। 

Also Read

रायबरेली एम्स में बुनियादी सुविधाओं की कमी, सांसद ने उठाया मुद्दा

18 Oct 2024 04:54 PM

रायबरेली राहुल गांधी ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र : रायबरेली एम्स में बुनियादी सुविधाओं की कमी, सांसद ने उठाया मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने रायबरेली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है.... और पढ़ें