अत्याचार गृह बने पुलिस थाने : अखिलेश यादव बोले- पूरे यूपी में हो रहीं कस्टोडियल डेथ, कांग्रेस ने कहा- बेरहमी से मारे जा रहे लोग

अखिलेश यादव बोले- पूरे यूपी में हो रहीं कस्टोडियल डेथ, कांग्रेस ने कहा- बेरहमी से मारे जा रहे लोग
UPT | पुलिस कस्टडी में व्यापारी मोहित पांडेय की मौत

Oct 27, 2024 17:47

अखिलेश यादव ने कहा कि ध्यान दिया जाए तो पूरे उत्तर प्रदेश में और भी ऐसी घटनाएं मिल जाएंगी। उन्होंने कहा यह केवल अकेले लखनऊ का मामला नहीं है। ये लोग पुलिस से ही सरकार चलाना चाहते हैं। जब पुलिस से सरकार चलाई जाएगी तो क्या उम्मीद की जा सकती है।

Oct 27, 2024 17:47

Lucknow News :  चिनहट थाने में व्यापारी मोहित कुमार पांडेय की पुलिस कस्टडी में मौत का मामले में अब विपक्ष ने सरकार और खाकी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार में पुलिस के बेलगाम होने की बात कही है। लखनऊ में बीते 15 दिनों के भीतर पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।

शिकायत करने वाले पर ही पुलिस कर रही अत्याचार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रकरण को लेकर रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सबसे पहले तो इस बात को मानना चाहिए कि पुलिस थाने अब अत्याचार गृह बन गए हैं। उन्होंने कहा कि  थानों में जनता अपनी शिकायत और परेशानी लेकर आती है। लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस शिकायत करने वाले पर ही अत्याचार कर रही है।
 

जीरो टॉलरेंस की बात करने वालों की सरकार में कस्टोडियल डेथ
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में यह कोई नई चीज नहीं हुई है। समाजवादी पार्टी ने पहले दिन से कहा है कि कस्टोडियल डेथ में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर जा रहा है। हमें इस बात के लिए अफसोस होना चाहिए। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात कर रहे हैं, उनकी सरकार में ये एक बड़ी सच्चाई है। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले विकासनगर में अमन गौतम की पुलिस ने जान ली। अब गोमतीनगर में एक और युवक मोहित पांडेय की जान ले ली गई। अगर राजधानी लखनऊ में जान ली जा रही है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों का अंदाजा लगाया जा सकता है।



परिवार को हर हार ​में मिले न्याय 
अखिलेश यादव ने कहा कि ध्यान दिया जाए तो पूरे उत्तर प्रदेश में और भी ऐसी घटनाएं मिल जाएंगी। उन्होंने कहा यह केवल अकेले लखनऊ का मामला नहीं है। ये लोग पुलिस से ही सरकार चलाना चाहते हैं। जब पुलिस से सरकार चलाई जाएगी तो क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा इस मामले में परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। इसके साथ ही उनकी जो मांगे हैं, सरकार को उसे पूरा करना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार की आ​र्थिक मदद की मांग का भी समर्थन किया।

हर तरह से थानों में किया जा रहा अत्याचार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में अब पुलिस थानों में कानून को लेकर कुछ नहीं बचा है। ये अत्याचार गृह बनकर रह गए हैं। इनमें हर तरह का अत्याचार हो रहा है। रुपये को लेकर अत्याचार किया जा रहा है। भाषा से अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी लखनऊ में एक मामले में ऐसे लोगों को जेल भेज दिया गया, जो उस प्रकरण में शामिल भी नहीं थे। अखिलेश यादव गोमतीनगर में ताज होटल के पास बारिश में छेड़छाड़ की घटना की ओर इशारा कर रहे थे।  

सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि कस्टोडियल डेथ पर पुलिस और सरकार को सेंसिटिव होना चाहिए। सरकार आखिरकार क्या कर रही है, उसके लोग क्या कर रहे हैं, जो राजधानी लखनऊ में ही ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पूर्व में विवेक तिवारी की भी इसी तरह मौत का जिक्र किया और कहा कि राजधानी में ये हालत है तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर इस मामले को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी में पिछले 16 दिनों में पुलिस हिरासत में मौत (हत्या पढ़ा जाए) का दूसरा समाचार मिला है। नाम बदलने में माहिर सरकार को अब 'पुलिस हिरासत' का नाम बदलकर 'अत्याचार गृह' रख देना चाहिए। पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी की जाए, हम उनके साथ हैं।

पुलिस कस्टडी में लोगों को पीट-पीटकर मार डाल रही
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी इस मामले को लेकर यूपी पुलिस और सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में पूरे देश में कस्टोडियल डेथ हो रही हैं। इस पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश के थानों का सर्वोच्च स्थान है। पुलिस कस्टडी में लोगों को पीट-पीटकर मार डाल रही है।

Also Read

 मारपीट में फेंकी कुर्सियां, सीएम योगी से मिलेंगे संयुक्त सचिव

27 Oct 2024 07:46 PM

लखनऊ अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की बैठक में भारी हंगामा : मारपीट में फेंकी कुर्सियां, सीएम योगी से मिलेंगे संयुक्त सचिव

हंगामे के दौरान हुई मारपीट में कई सदस्यों को चोटें आई हैं। महिला सदस्य अजरा मुबीन के साथ अभद्रता की घटना के भी आरोप हैं। घटना के वक्त पुलिस बैठक स्थल के बाहर मौजूद थी, लेकिन हंगामे के दौरान उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। और पढ़ें