ऑथर Mazkoor Alam

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा की तैयारी शुरू, उत्तर प्रदेश की सभी सीट जीतने का लक्ष्य

भाजपा की तैयारी शुरू, उत्तर प्रदेश की सभी सीट जीतने का लक्ष्य
Google Image | Bhupendra Choudhary

Dec 28, 2023 15:28

लखनऊ में हुई प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का एक-एक क्षण देश की उन्नति और जनता की आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित है। उनके नेतृत्व में देश आर्थिक और सामरिक दोनों रूप में शक्तिशाली हुआ है।

Dec 28, 2023 15:28

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भी भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इसी को लेकर बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ में आयोजित हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि 2024 लोकसभ चुनाव में हमारा मुद्दा विकसित भारत का है। इसके लिए बूथ स्तर पर मेहनत करनी होगी। 

बूथ अध्यक्ष ही जीत का आधार रखता है
गौतम ने कहा कि बूथ पर बूथ अध्यक्ष मोर्चा लेता है। जीत का आधार मजबूत अध्यक्ष बूथ तैयार करता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें और भाजपा के विकसित भारत का संकल्प पूरा हो, इसके लिए जरूरी है कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को काम देने और उनके काम की समीक्षा करने की रणनीति पर अमल हो। 

बोले- मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत
राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का एक-एक क्षण देश की उन्नति और जनता की आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित है। उनके नेतृत्व में देश आर्थिक और सामरिक दोनों रूप में शक्तिशाली हुआ है। गांव का गरीब और किसान भी आर्थिक रूप संपन्न हुआ है।

78 सीटों पर पहले ही जीत चुकी है बीजेपी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी राज्य की 78 लोकसभा सीटों पर पहले भी जीत चुकी है। इस बार लक्ष्य 80 है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व का नतीजा है कि जनअपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी लगातार जीत हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि याद रखें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी के विकास की गारंटी की यात्रा है।

दो करोड़ लोगों को नमो ऐप जोड़ना है : धर्मपाल
प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि  नमो ऐप पर दो करोड़ लोगों को जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा को मोर्चा लेना होगा। उन्हें कॉलेज कैम्पस में जाकर, युवाओं को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने के काम में लगें। 

Also Read

होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

7 Jul 2024 11:50 PM

लखनऊ बड़ा फैसला : होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली-2024 जारी कर दी है। इसके आधार पर अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी गृहकर की वसूली होगी। और पढ़ें