Lucknow News : भाजपा ने चंदे के पैसे से धंधा किया, कांग्रेस के खाते फ्रीज किए : अभय दुबे 

भाजपा ने चंदे के पैसे से धंधा किया, कांग्रेस के खाते फ्रीज किए : अभय दुबे 
UPT | कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे।

Mar 22, 2024 19:28

आज़ाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है, चंदे के नाम पर हजारों करोड़ की लूट हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और यूपी मीडिया डिपार्टमेंट के प्रभारी अभय दुबे ने कहा कि...

Mar 22, 2024 19:28

Lucknow News : सरकार के पास यह जानकारी थी कि किसने किसको और कितना चंदा दिया। इस समय देश में विश्वास का संकट है, देश के वास में विष का वास घोल दिया गया है, विश्वासघात किया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और यूपी मीडिया डिपार्टमेंट के प्रभारी अभय दुबे ने यह बातें शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहीं।

कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज किया
कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज़ाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है, चंदे के नाम पर हजारों करोड़ की लूट हुई है। इलेक्टोरल बॉन्ड की स्कीम जब लाई जा रही थी तब इलेक्शन कमिशन ने आपत्ति जताई थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी अपनी आपत्ति इस पर जता चुका था। अभय दुबे ने कहा, जिन कंपनियों ने विपक्ष को चंदा दिया था उन पर छापे पड़े। सरकार के पास यह जानकारी थी कि किसने किसको कितना चंदा दिया। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स को फ्रीज किया हुआ है। चंदे के पैसे से भाजपा ने धंधा किया है। कांग्रेस ने कभी राजनीतिक प्रतिशोध नहीं किया।

Also Read

सीएम योगी बोले-कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस माह करें जारी

4 Oct 2024 11:19 PM

लखनऊ यूपी के पुलिस कर्मियों को मिलेगा ई-पेंशन का लाभ : सीएम योगी बोले-कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस माह करें जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्तर के सभी अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन में सुधार और आधुनिकीकरण के लिए कई अहम निर्देश दिए। और पढ़ें