प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान : कहा- 'इंडिया गठबंधन चुनेगी प्रधानमंत्री, पीएम अब 400 की बात क्यों नहीं करते'

कहा- 'इंडिया गठबंधन चुनेगी प्रधानमंत्री, पीएम अब 400 की बात क्यों नहीं करते'
UPT | प्रियंका गांधी

May 16, 2024 21:52

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग पहले कहते थे कि हमें 400 सीटें आ रही हैं। अब वो लोग '400 पार' की बात क्यों नहीं कहते। अब जब 4 चरणों का मतदान हो गया है तो भाजपा वाले '400 पार' का नारा नहीं दे रहे हैं।

May 16, 2024 21:52

Short Highlights
  • इंडिया गठबंधन अपना प्रधानमंत्री चुनेगीन : प्रियंका गांधी
  • भाजपा वाले '400 पार' का नारा नहीं दे रहे हैं : प्रियंका
Lucknow News : लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही है। देशभर में चार चरणों का मतदान समाप्त हो गया है। 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है। जिसके लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी देशभर में प्रचार कर रही हैं। इसी बीच उनका एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन अपना प्रधानमंत्री चुनेगी।

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि इंडिया गठबंधन अपना प्रधानमंत्री चुनेगी। मैं या राहुल गांधी इस बात पर मुहर नहीं लगा सकते कि कौन पीएम होगा अगर इंडिया गठबंधन की सरकार में आती है। जब प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया कि रायबरेली में ये कहा जा रहा है कि आप सांसद नहीं पीएम चुन रहे हैं, तो प्रियंका गांधी ने कहा कि ये ना मैंने कहा है ना ही राहुल गांधी ने कहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा ऐसा मानना है कि अगर इंडिया गठगबंधन की सरकार आती है तो  गठबंधन प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी।
 
भाजपा वाले 400 पार का जिक्र क्यों नहीं करते - प्रियंका 
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग पहले कहते थे कि हमें 400 सीटें आ रही हैं। अब वो लोग '400 पार' की बात क्यों नहीं कहते। अब जब 4 चरणों का मतदान हो गया है तो भाजपा वाले '400 पार' का नारा नहीं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री बार-बार बदल रहे हैं।

चुनाव जनता लड़ रही है - कांग्रेस नेता 
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव जनता लड़ रही है। उन्होंने आगे ये चुनाव जनता लड़वाएगी। जनता अपने मुद्दे पर ये चुनाव लड़वाएगी। जनता के मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई है। किसानों की समस्या, मजदूरों की दिक्कतें ये सब मुद्दे हैं। पीएम को इन सब मुद्दों के बारे में बात करना चाहिए। लेकिन पीएम इन सब मुद्दों के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें