रायबरेली में देर रात अराजक तत्वों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां शहर की सीमा से लगे वन विभाग के जंगल में किसी ने आग लगा दी। आग की चपेट में हज़ारों सागौन के पेड़ आ गए। इससे भारी...
Raebareli News : अराजक तत्वों ने लगा दी जंगल में आग, सागौन के हजारों पेड़ों को नुकसान...
Apr 03, 2024 10:36
Apr 03, 2024 10:36
मूंज की झाड़ियों से शुरू हुई आग
मामला भदोखर थाना इलाके के शारदा नहर रिंग रोड का है। यहां शहर की सीमा से लगा वन विभाग का जंगल है। इसमें लाखों सागौन के पेड़ लगे हैं। इसके किनारे किनारे मूंज की झाडियां हैं। देर रात अराजक तत्वों ने इन्ही मूंज की झाड़ियों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सागौन के पेड़ धू-धूकर जलने लगे। सूचना पाकर थाना भदोखर प्रभारी शिवाकांत पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर कर्मियों के साथ मिलकर आग पर सुबह होते होते किसी तरह काबू पाया।
फायर फाइटर्स ने आग को काबू में किया
लीडिंग फायरमैन देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने यहां आग लगा दी थी। घंटों की मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने बुझा दिया।
Also Read
23 Jan 2025 03:54 PM
राजधानी में शुक्रवार से दो दिवसीय जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव शुरू हो रहा है। इसमें संगीत के श्रंगार से साहित्य का संसार सजेगा। और पढ़ें