Raebareli News : त्यौहार आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, करने लगा छापेमारी, जानें आगे का प्लान...

त्यौहार आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, करने लगा छापेमारी, जानें आगे का प्लान...
UPT | रायबरेली में मिलावटखोरों पर एक्शन।

Mar 22, 2024 10:56

आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। त्यौहार पर सबसे अधिक मिलावट खाद्य तेल, पनीर, खोया, मिठाई, मसाले और मेवे में की जा रही है। त्यौहार...

Mar 22, 2024 10:56

Raebareli News : आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। त्यौहार पर सबसे अधिक मिलावट खाद्य तेल, पनीर, खोया, मिठाई, मसाले और मेवे में की जा रही है। त्यौहार पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाने लगी है। रोजाना औसतन 6 नमूने खाद्य पदार्थों के लिए जा रहे हैं। आज भी खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रोजाना मारे जा रहे छापे
खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्यौहार के नजदीक आते ही मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। प्रतिदिन मिलावट की आशंका पर छापेमारी करके नमूने लिए जा रहे हैं। मिलावट से आम जनता को बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में छापेमारी कर रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग रोजाना 9 से 10 दुकानों पर छापे मार रहा है। यहां से 4 से 6 नमूने लिए जा रहे हैं। उन नमूनों जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इनके लिए जा रहे नमूने
छापे के दौरान रंगीन कचरी, छेना मिठाई और अन्य कई प्रकार की खाद्य सामग्री के साथ रंगीन पेय पदार्थों के भी नमूने लिए जा रहे हैं। शहर में कई बार खोये के नमूने लिए गए हैं। मसाले में मिलावट पिसी लाल मिर्च के साथ में जीरा और हल्दी में पाई गई है। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग में मुकदमा चलाकर जुर्माना भी वसूला गया है। विभाग ने कई बार निष्प्रयोज्य खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया है। बताया जाता है कि मिलावटी खोये की आपूर्ति सबसे अधिक कानपुर के साथ में घाटमपुर से होती है। मिलावटी पनीर का निर्माण जिले के आसपास लगाई गई फैक्ट्री में किया जाता है।

क्या कहते हैं अधिकारी
सहायक खाद्य आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नमूने भी लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा चलाकर जुर्माना किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने डलमऊ के साथ सरेनी और लालगंज में तीन नमूनों को व्यापारियों की दुकानों से लिया है। नमूनों में खोये के साथ बेसन और खाद्य तेल भी हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें