रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी का बयान : कहा- ' सोनिया ने धोखा किया, जनता  इनको सबक सिखाएगी'

कहा- ' सोनिया ने धोखा किया, जनता  इनको सबक सिखाएगी'
UPT | दिनेश प्रताप सिंह

May 06, 2024 14:21

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली के साथ सोनिया गांधी ने धोखा किया। सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी को अपना डेलीगेट बना दिया।

May 06, 2024 14:21

Short Highlights
  • भाजपा ने रायबरेली लोकसभा सीट से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। 
  • कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम का ऐलान किया है।
Raibareli News : कई दिनों के कयास के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने रायबरेली सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने जहां रायबरेली लोकसभा सीट से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम का ऐलान किया है। अब गांधी परिवार के गढ़ में राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन के बाद दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने रायबरेली के साथ धोखा किया है।

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली के साथ सोनिया गांधी ने धोखा किया। सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी को अपना डेलीगेट बना दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि 10 सालों में सोनिया गांधी रायबरेली वालों से मिली तक नहीं। इससे बुरा अब क्या हो सकता है। साथ ही दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी और अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा पर भी हमला बोला।
 
रायबरेलीवासी नकली गांधी का इंतजार कर रहे थे - सिंह 
सोनिया गांधी ने अपना प्रभारी बनाकर प्रियंका गांधी को पावर दे दिया। प्रियंका गांधी ने अपना पावर किशोरी लाल शर्मा को दे दिया। सोनिया गांधी की तरह प्रियंका गांधी ने भी रायबरेली की जनता के साथ धोखा किया है। सोनिया गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी भी रायबरेली की जनता से दूर ही रही हैं।

रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी - भाजपा प्रत्याशी 
पूरे गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली से गायब रहने वाले ये नकली गांधी अब आए हैं तो जनता इनको सबक सिखाएगी। रायबरेली के लोग बड़ी बेसब्री ये इन सब नकली गांधी का इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही दिनेश प्रताप सिंह ने अमेठी और रायबरेली दोनों सीट को लेकर गांधी परिवार और कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला किया। 

Also Read

हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

19 Sep 2024 09:08 PM

लखनऊ Lucknow News : हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया स्टाइल मेज गेम बनेगा आकर्षण का केंद्र

राजधानी के हुसैनाबाद में बनाये जा रहे म्यूजियम में एक ओर लखनऊ की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ इमामबाड़े की भूल-भुलैया की तर्ज पर डिजाइन किया गया इंटरैक्टिव मेज-गेम पर्यटकों को आकर्षित करेगा। और पढ़ें