लोकसभा चुनाव : प्रियंका गांधी बोलीं- 10 साल में कालेधन ने बना दिया भाजपा को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी

प्रियंका गांधी बोलीं- 10 साल में कालेधन ने बना दिया भाजपा को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी
UPT | प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।

May 12, 2024 20:34

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए अपने भाई राहुल गांधी के लिए वोटो की अपील की…

May 12, 2024 20:34

Raebareli News : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा के कठवारा में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह रायबरेली वालों की खासियत है कि आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने लड़ाई लड़ी। आज के समय में नेता जनता के बीच में ना आकर जो मन में आता है वह कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी हैं। मोदी जी देश के परिवार के मुखिया हैं लेकिन उन्हें गाजा बाजा बहुत पसंद है। देश की जनता उन्हें अपने भूखे पेट के बारे में बताती है और वे कहते हैं मैं तुम्हारा मान सम्मान बढ़ा रहा हूँ। उनके साथ कोई एक गरीब आदमी नहीं दिखता बल्कि अमीर लोग दिखते हैं। 

बनारस के किसी गांव में अब तक नहीं गए हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी 10 साल से बनारस के सांसद हैं लेकिन एक बार भी वह किसी गांव में नहीं गए जबकि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब वे गांव-गांव जाकर लोगों से मिलते थे। आज किसानों से नहीं मिला जाता, वे आवारा जानवर की समस्या से त्रस्त हैं। खेती के हर सामान पर जीएसटी टैक्स लगा दिया गया है। किसान कर्ज ले रहा है, चुका नहीं पा रहा आत्महत्या कर रहा है। युवाओं में बेरोजगारी बढ़ गई है। परीक्षाएं युवा देते हैं वह लीक हो जा रही है। 30-30 साल के युवा आज भी सिर्फ परीक्षाएं दे रहे हैं। परिवार पर बोझ बन जा रहे हैं। नोटबंदी को लेकर भी प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे नोटबंदी की। देशभक्ति के नाम पर आपने कतार में लगकर अपनी छोटी छोटी बचत बैंक में डाल दी। काला धन लाने का वादा किया जोकि फेल हो गया। उसके बाद जीएसटी लाई गई। छोटे व्यापारी आज भी इससे परेशान हैं।

पिछले 10 सालों में रायबरेली में नहीं हुए कोई विकास कार्य
प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी के 55 साल में कांग्रेस पार्टी कभी दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे वाली पार्टी नहीं बनी। लेकिन पिछले 10 साल में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पैसे वाली पार्टी बन गई। इसके पीछे कारण वह काला धन है जो पीएम मोदी लाने की बात कहते थे। प्रियंका ने कहा कि नोटबंदी लगाकर जो काला धन लाने की बात होती थी वह सब चंदा के रूप में भाजपा को चला गया है। इसका सबूत इलेक्टोरल बॉन्ड की रिपोर्ट है। इसमें उस कंपनी का नाम भी है जिसने वैक्सीन लगाई थी। उसने 52 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में दस साल से भाजपा की सरकार है लेकिन आज तक रायबरेली में जितने काम हुए, वे सब कांग्रेस के समय में हुए। इनके पास आपको बताने के लिए कुछ है नहीं, इसलिए आपको डरा रहे हैं कि कांग्रेस आएगी तो आपकी भैंस खोल ले जाएगी। राहुल गांधी को और कांग्रेस को भारी मतों से जिताइए ताकि हम आपको और आगे बढ़ा सकें।

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें