Raebareli News : धर्म छुपाकर विधवा से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, धर्म परिवर्तन न करने पर अब कर रहा है ब्लैकमेल

धर्म छुपाकर विधवा से बनाया शारीरिक सम्बन्ध, धर्म परिवर्तन न करने पर अब कर रहा है ब्लैकमेल
UPT | बच्चे के साथ एसपी ऑफिस पहुंची शिकायत कर्ता

Apr 03, 2024 17:04

रायबरेली के रहने वाले एक युवक ने अपना धर्म छुपा कर मथुरा की रहने वाली एक विधवा औरत से संबंध बनाया। और अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन न करने की स्थिति में ब्लैकमेल कर रहा…

Apr 03, 2024 17:04

Raebareli News : रायबरेली में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक बच्चे की विधवा मां को प्रेम जाल में फंसा कर दूसरे धर्म के युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। अब वह उसे अश्लील वीडियो बनाकर उसके जरिये ब्लैकमेल कर रहा है और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।

महिला ने पुलिस को बताई पूरी कहानी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक महिला ने बताया कि वह मथुरा की रहने वाली है। एक साल पहले उसके पति का देहान्त हो गया था। मोबाइल फोन के जरिये उसकी जान पहचान आरोपी युवक से हुई। उसके बाद अच्छे दिनों के सपने दिखाकर युवक ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। आधार कार्ड के जरिये युवक की पहचान उसे हुई जिसमें वह कल्लू यादव बनकर पीड़िता से बात करता था। आरोपी का असली नाम मोहम्मद अंसार है और वह रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर धरावा का रहने वाला है। उसके बाद युवक उसे धमकाता रहा कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वह उसके अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा। पीड़ित ने बताया कि वह अपने मासूम बच्चे को लेकर अब दर दर की ठोकरें खा रही है। आज एसपी अभिषेक अग्रवाल से मिलकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

Also Read

अखिलेश यादव का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सत्ता में आते ही 24 घंटे में रद्द होगी अग्निवीर योजना

27 Jul 2024 03:04 PM

लखनऊ Lucknow News : अखिलेश यादव का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सत्ता में आते ही 24 घंटे में रद्द होगी अग्निवीर योजना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बार अखिलेश यावद ने अग्निवीर योजना को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। और पढ़ें